एक्सप्लोरर

अगर ऐसा हुआ तो बिहार में बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव नहीं लड़ पाएगी बीजेपी-जेडीयू

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए. माना जा रहा है कि कल अमित शाह और नीतीश कुमार की भेंट हो सकती है जिसके बाद सीट बंटवारे का औपचारिक एलान हो जाएगा.

नई दिल्ली: बिहार में 2019 लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए कल सीट बंटवारे का एलान कर सकती है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और एलजेपी नेता चिराग पासवान शनिवार को एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. इस मसले पर बीजेपी और लोक जनशक्ति पार्टी के बीच समझौता होने के बाद औपचारिक ऐलान का रास्ता साफ़ हो गया.

एलजेपी को 6 लोकसभा और 1 राज्यसभा की सीट मिलेगी

दोनों दलों में बनी सहमति के मुताबिक़ लोक जनशक्ति पार्टी कुल 6 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेगी. इनमें पांच लोकसभा सीटें बिहार में जबकि एक लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश या झारखंड से मिलेगी. इन दोनों राज्यों में से किस राज्य में लोजपा अपना उम्मीदवार उतारेगी इसका फ़ैसला आपसी बातचीत से बाद में होगा. पार्टी लगातार बिहार के बाहर भी उसे एक सीट दिए जाने की मांग कर रही थी ताकि उसके संगठन का विस्तार हो सके.

अगर ऐसा हुआ तो बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव नहीं लड़ा पाएगी बीजेपी-जेडीयू इस बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गए. माना जा रहा है कि कल अमित शाह और नीतीश कुमार की भेंट हो सकती है जिसके बाद सीट बंटवारे का औपचारिक एलान हो जाएगा. वैसे बिहार में एलजेपी को 5 सीटें दिए जाने का मतलब है कि बीजेपी और जेडीयू एक समान सीटों पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे. दोनों पार्टियों ने सितंबर में ही बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया था. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक़ बाक़ी बची 35 सीटों में से 18 पर बीजेपी और 17 पर जेडीयू चुनाव लड़ सकती है. वैसे अगले कुछ दिनों में साफ़ हो जाएगा कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू में बड़ा भाई कौन साबित होता है. बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटे हैं.

एक बार फिर राज्यसभा जाएंगे राम विलास पासवान

दोनों दलों के बीच गतिरोध की एक बड़ी वजह एलजेपी प्रमुख राम विलास पासवान को राज्यसभा भेजे जाने की मांग थी. सूत्रों के मुताबिक़ पासवान को राज्यसभा भेजे जाने पर बीजेपी ने हामी भर दी है. संभावना है कि अगले साल असम से खाली हो रही दो राज्यसभा सीटों में से एक पर राम विलास पासवान को राज्यसभा भेजा जाएगा. 2009 में लोकसभा चुनाव हारने के बाद 2010 में राम विलास पासवान पहली बार बिहार से राज्यसभा के लिए चुने गए थे.

चिराग के टवीट् के बाद बीजेपी ने डैमेज कंट्रोल किया, जेटली ने निभाई अहम भूमिका

सीट बंटवारे में देरी का आरोप लगाते हुए एलजेपी संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष चिराग पासवान ने 18 दिसंबर को ट्वीट् किया था जिसके बाद बवाल मच गया. उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए छोड़ने के बाद बीजेपी किसी भी सूरत में एक और साथी को खोना नहीं चाहती थी लिहाज़ा पार्टी तुरंत हरकत में आ गई.

डैमेज कंट्रोल की कोशिश में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने लोजपा को मनाने के लिए गुरूवार को पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव को उनके घर भेजा. इसके बाद ख़ुद अमित शाह ने भी राम विलास पासवान और चिराग पासवान से मुलाक़ात की. इस बैठक में वित्त मंत्री अरूण जेटली भी मौजूद थे. संकटमोचक की भूमिका निभा रहे अरूण जेटली ने आज एक बार फ़िर रामविलास और चिराग पासवान से मुलाक़ात की जिसमें 6 सीटों पर तो सहमति बन गई लेकिन इनमें से बिहार के बाहर एक लोकसभा सीट दिए जाने और राम विलास पासवान को राज्यसभा भेजे जाने पर पेंच फंसा रहा. इसे सुलझाने के लिए अरूण जेटली और चिराग पासवान की दोबारा मुलाक़ात हुई जिसमें अंतिम सहमति बन पाई.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका
शिवपुरी: एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, नाबालिग पर कुल्हाड़ी से किया वार, फंदे से लटकाया, छत से फेंका
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
सीएम योगी ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन, मुख्यमंत्री ने की स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना
Kota News: महंत की हत्या पर गरमाई सियासत, BJP का कांग्रेस पर पलटवार- 'संवेदनशील मुद्दे पर...'
कोटा: महंत की हत्या पर गरमाई सियासत, BJP का कांग्रेस पर पलटवार- 'संवेदनशील मुद्दे पर...'
Kota News: महंत की हत्या मामले में मांगों पर सहमति के बाद धरना खत्म, होगा अंतिम संस्कार
कोटा: महंत की हत्या मामले में मांगों पर सहमति के बाद धरना खत्म, होगा अंतिम संस्कार

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget