एक्सप्लोरर

बीटीसी पेपर लीक मामले में दर्ज हुई FIR, महीने भर बाद ही हो सकेंगे रद्द हुए इम्तहान

बता दें कि यूपी में साल 2015 के बीटीसी के चौथे सेमेस्टर के इम्तहान आठ से दस अक्टूबर तक यूपी में होने थे. सोमवार को इम्तहान शुरू होने से पहले ही कौशाम्बी जिले में सभी पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए.

इलाहाबाद-कौशाम्बी: बीटीसी पेपर आउट होने के बाद पूरे यूपी में बीटीसी-2015 के चौथे सेमेस्टर के पूरे इम्तहान रद्द किये जाने के विरोध में सैकड़ों प्रशिक्षुओं ने आज इलाहाबाद में परीक्षा नियामक प्राधिकारी दफ्तर पर प्रदर्शन किया और नई तारीखें जल्द से जल्द घोषित किये जाने की मांग की. नाराज़ प्रशिक्षुओं ने दफ्तर को घेरकर उसमे तालाबंदी कर दी.

बीटीसी पेपर लीक मामले में दर्ज हुई FIR, महीने भर बाद ही हो सकेंगे रद्द हुए इम्तहान

दूसरी तरफ पेपर आउट होने के मामले में यूपी के कौशाम्बी जिले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. केस दर्ज होने के बाद कौशाम्बी के एसपी ने मामले की जांच सीओ की अगुवाई में एक टीम को सौंप दी है. टीम में आईटी एक्सपर्ट पुलिस वालों को भी लगाया गया है. एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक़ मामले की जांच जल्द से जल्द पूरी कर केस का वर्क आउट कर लिया जाएगा. रद्द हुई परीक्षाएं अब एक महीने बाद ही शुरू होने की उम्मीद हैं.

परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों का कहना है कि इम्तहान रद्द होने की वजह से टीईटी यानी टीचर्स एलिजिबिलटी टेस्ट में शामिल होने पर खतरा मंडराने लगा है. यह उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है. इलाहाबाद में पीएनपी दफ्तर पर होने वाले प्रदर्शन में यूपी के तमाम शहरों से आए अभ्यर्थी शामिल हुए. उन्होंने दावा किया कि इलाहाबाद की तरह उनके जिलों में भी डायट और डीआईओएस आफिस पर प्रदर्शन हो रहा है.

बीटीसी पेपर लीक मामले में दर्ज हुई FIR, महीने भर बाद ही हो सकेंगे रद्द हुए इम्तहान

बता दें कि यूपी में साल 2015 के बीटीसी के चौथे सेमेस्टर के इम्तहान आठ से दस अक्टूबर तक यूपी में होने थे. सोमवार को इम्तहान शुरू होने से पहले ही कौशाम्बी जिले में सभी पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. दोनों पालियों के इम्तहान ख़त्म होने के बाद वायरल सामाग्री का मिलान किया गया तो पेपर आउट होने की बात सामने आई. कौशाम्बी के डीआईओएस की रिपोर्ट पर पूरे यूपी के इम्तहान रद्द कर दिए गए थे. इस मामले में कौशाम्बी के डीआईओएस की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. रद्द हुए इम्तहान अब दीपावली के बाद ही होने की उम्मीद है. इस परीक्षा में तकरीबन एक लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E-20 ईंधन पर केजरीवाल ने सरकार को घेरा, कहा- बिना स्टडी...
E-20 ईंधन पर केजरीवाल ने सरकार को घेरा, कहा- बिना स्टडी...
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
उत्तराखंड में पहली बार साइबर कमांडो, महाकुंभ 2027 के लिए विशेष तैयारी
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
'मेरे पास शब्द नहीं...', कुलगाम आंतकी हमले पर बोलीं महबूबा मुफ्ती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला
पप्पू यादव के खिलाफ प्रदर्शन, विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने फूंका पुतला

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget