एक्सप्लोरर

निदा खान के खिलाफ मौलवी का फतवा- न दवा मिलेगी, न कब्रिस्तान में दो गज ज़मीन

धर्म के ठेकेदारों ने निदा खान का हुक्का पानी बन्द करने का फतवा जारी कर दिया है. हलाला, 3 तलाक़ और बहुविवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाली आला हजऱत खानदान की बहु निदा खान के खिलाफ फतवा जारी हुआ है.

बरेली: धर्म के ठेकेदारों ने निदा खान का हुक्का पानी बन्द करने का फतवा जारी कर दिया है. हलाला, 3 तलाक़ और बहुविवाह जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाली आला हजऱत खानदान की बहु निदा खान के खिलाफ फतवा जारी हुआ है.

दरगाह आला हजरत के दारुल इफ्ता से निदा खान के खिलाफ जारी फतवे में कहा गया है कि निदा अल्लाह, खुदा के बनाये कानून की मुखालफत कर रही है. जिस वजह से उनके खिलाफ फतवा जारी हुआ है. शहर इमाम मुफ़्ती खुर्शीद आलम ने दरगाह आला हजरत पर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि निदा का हुक्का पानी बन्द कर दिया गया है.

'निदा की मदद करने वाले भी इस्लाम से होंगे खारिज'

फतवे में कहा गया है कि निदा की मदद करने वाले, उससे मिलने जुलने वाले मुसलमानों को भी इस्लाम से खारिज किया जाएगा. निदा अगर बीमार हो जाती है तो उसको दवा भी नही दी जाएगी. निदा की मौत पर जनाजे की नमाज पढ़ने पर भी रोक लगा दी गई है. इतना ही नहीं निदा के मरने पर उसे कब्रिस्तान में दफनाने पर भी रोक लगा दी गई है.

निदा ने कहा फतवा जारी करने वाले चले जाएं पाकिस्तान

इस मामले में निदा खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार करते हुए कहा कि फतवा जारी करने वाले पाकिस्तान चले जाएं. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान एक लोकतांत्रिक देश है यहां दो कानून नहीं चलेंगे. उन्होंने कहा कि ये लोग सिर्फ राजनीति चमका रहे हैं. इस्लाम से खारिज करने वाले ये होते कौन हैं. शरीयत पहले वो अपने घर पर जाकर लागू करे फिर आवाम पर लागू करें. क्योंकि उनको शरीयत के नाम पर आवाम को भड़काना आता है. निदा ने कानूनी मदद लेने की भी बात की है.

तौक़ीर रज़ा को भी तो किया जा चुका है इस्लाम से खारिज

तौक़ीर रज़ा को भी इस्लाम से खारिज किया जा चुका है. तौक़ीर रज़ा जब देवबंद गए थे तब उन्हें भी इस्लाम से खारिज कर दिया गया था लेकिन उन्होंने तो दोबारा कलमा नहीं पढा. जबकि तौक़ीर के खिलाफ मस्जिदों से ऐलान भी हो गया था.

आला हजरत खानदान की बहू हैं निदा खान

पुराना शहर के मुहल्ला शाहदाना निवासी निदा खान की शादी 16 जुलाई 2015 को आला हजरत खानदान के उस्मान रजा खां उर्फ अंजुम मियां के बेटे शीरान रजा खां से हुआ था. अंजुम मियां आल इंडिया इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां के सगे भाई हैं. निदा का कहना है कि शादी के बाद से ही उसके साथ मारपीट की गई जिससे उसका गर्भपात हो गया. शौहर शीरान रजा खां ने 5 फरवरी 2016 को 3 तलाक़ देकर घर से निकाल दिया.

यूपी की इन पांच खबरों को भी पढ़ें

टेलीप्रॉम्पटर से पढ़ कर स्थानीय भाषा बोल पाते हैं पीएम मोदी: अखिलेश यादव गाजियाबाद पुलिस को मिली बहुत बड़ी कामयाबी, दो इनामी अपराधियों सहित 5 गिरफ्तार पति से हुआ झगड़ा तो दो बेटों समेत जहर मिला कर पी लिया दूध, तीनों की मौत साथ जी ना सके तो मौत को लगाया गले, ट्रेन के सामने आकर प्रेमी युगल ने दी जान जिन हाथों में था भीख मांगने का कटोरा, उन नन्‍हें-मुन्‍ने हाथों में पकड़ा दी कलम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 7 दिन में 27 FIR
दिल्ली: CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 7 दिन में 27 FIR
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश
आजमगढ़ एयरपोर्ट पर SP चीफ से नहीं मिल सके स्टार प्रचारक, आक्रोश

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
'वो जंग भाजपा के खिलाफ नहीं', उप चुनाव में जीत के बाद राहुल पर भड़कीं ईरानी
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget