एक्सप्लोरर

राजस्थान: किसान खुदकुशी मामले में नया मोड़, डिप्टी सीएम पायलट का दावा- कर्ज में नहीं था किसान

राजस्थान में कर्ज के कारण सीएम के नाम सुसाइड नोट लिखकर जान देने वाले किसान का सच उलझ गया है. डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने दावा किया है कि कर्ज में नहीं था किसान.

श्रीगंगानगर: राजस्थान में किसान की खुदकुशी मामले में नया मोड़ आ गया है. डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने दावा किया है कि किसान कर्ज में नहीं था. सचिन पायलट ने कहा, ''इस तरह की घटना दुखद है, सरकार अपने वादे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश कर रही है. सहकारी बैंकों के कर्ज माफ हो चुके हैं बाक़ी बैंकों की प्रक्रिया जारी है. मेरी जानकारी के अनुसार ये किसान सोहन लाल कर्ज में डूबा नहीं था फिर भी घटना दुखद हैं. हम पूरे मामले की जाँच करवा रहे हैं.''

बता दें कि श्रीगंगानगर में रायसिंहनगर के गांव ठाकरी में 45 साल के सोहन कड़ेला ने जहर खाकर आत्म हत्या कर ली. उनके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उन्होंने आत्महत्या का जिम्मेदार सीएम अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट को बताया है. सोहन कड़ेला ने सुसाइड नोट में लिखा है कि राज्य सरकार ने 10 दिन में ही कर्जमाफी का वादा किया था, उनके वादे का क्या हुआ?

कड़ेला ने ये भी लिखा है कि जबतक गहलोत सरकार सभी किसानों की कर्ज माफ ना कर दे तबतक उनकी लाश को ना उठाया जाए. सोहन कड़ेला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में लाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. पुलिस ने मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. सोहन कड़ेला की आत्महत्या के विरोध में आज किसानों ने डीएम के दफ्तर के बाहर धरना दिया. किसान सीएम और डिप्टी सीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं.

बता दें कि राजस्थान में चुनाव से पहले कांग्रेस ने एलान किया था कि उनकी सरकार आने पर 10 दिन के अंदर ही किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे. राजस्थान में कुल 80 लाख किसान हैं जिनमें कर्जमाफी के लिए योग्य 55 लाख किसान हैं. कर्ज माफी के लिए 23.15 लाख किसानों ने आवेदन किया है जिसमें से 20 लाख 84 हजार किसानों का ही कर्ज माफ हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे साथ साजिश हुई, वरना मैं बनता कांग्रेस अध्यक्ष', अशोक गहलोत के दावे से मचा हड़कंप
'मेरे साथ साजिश हुई, वरना मैं बनता कांग्रेस अध्यक्ष', अशोक गहलोत के दावे से मचा हड़कंप
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
'बस बहुत हो गया अब हम अपनी मस्जिदों पर...' संभल में बुलडोजर एक्शन पर भड़के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क
सीएम धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
सीएम धामी ने CM रेखा गुप्ता को किया फोन, मालवीय नगर अग्निकांड में केशव नेगी की गिरफ्तारी पर हुई बात
Varanasi News: शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप
वाराणसी में शहर के बाहर शिफ्ट होंगी मीट की दुकानें! नगर निगम के फैसले से कारोबारियों में हड़कंप

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
Delhi Fire: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली: न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के मकान में लगी आग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप, 'मुन्नाभाई MBBS' में कर चुकीं काम
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget