एक्सप्लोरर

अखिलेश की तस्वीर वाले 45 हजार लैपटॉप होंगे वापस

सवा साल पहले ही खरीदकर रखे गए पैंतालीस हजार से ज़्यादा लैपटॉप को बांटने के बजाय सिर्फ इसलिए वापस किया जा रहा है क्योंकि उनमे पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तस्वीर लगी हुई है.

इलाहाबाद: यूपी में नेताओं के बीच छिड़ी सियासी महाभारत का खामियाजा पैंतालीस हजार होनहार स्टूडेंट्स को भुगतना पड़ रहा है. योगी सरकार ने सत्ता संभालते ही दसवीं व बारहवीं के होनहार स्टूडेंट्स को लैपटॉप दिए जाने की अखिलश राज में शुरू हुई सरकारी योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया था. और अब सवा साल पहले ही खरीदकर रखे गए पैंतालीस हजार से ज़्यादा लैपटॉप को बांटने के बजाय सिर्फ इसलिए वापस किया जा रहा है क्योंकि उनमे पूर्व सीएम अखिलेश यादव की तस्वीर लगी हुई है.

योगी सरकार ने पहले यह कोशिश की थी कि सरकारी दफ्तरों में धूल फांक रहे इन लैपटॉप्स में से अखिलेश यादव की तस्वीर को हटाकर उन्हें स्टूडेंट्स को बांट दिया जाए लेकिन यह कवायद फेल होने के बाद सरकार ने अब इन लैपटॉप्स को कंपनी में वापस करने का फरमान जारी कर दिया है.

दलित सन्यासी को जूना अखाड़ा ने बनाया महामंडलेश्वर

इलाहाबाद समेत तमाम जिलों से हजारों लैपटॉप वापस भी भेजे जा चुके हैं. योगी सरकार के इस फैसले से पिछले साल चुनाव आचार संहिता लगने की वजह से लिस्ट में नाम होने के बावजूद लैपटॉप का इंतजार करने वाले छात्रों को अब मायूसी ही हाथ लगेगी. हालांकि अहम सवाल यह है कि नेताओं की अहम की लड़ाई में होनहार स्टूडेंट्स को मोहरा क्यों बनाया जा रहा है.

अखिलेश की तस्वीर वाले 45 हजार लैपटॉप होंगे वापस

गौरतलब है कि यूपी की पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार ने दसवीं और बारहवीं क्लास के होनहार स्टूडेंट्स को मुफ्त में लैपटॉप दिए जाने का एलान किया था. यह सरकारी लैपटॉप यूपी बोर्ड के साथ ही सूबे में रहकर पढ़ाई करने वाले चार दूसरे बोर्डों के स्टूडेंट्स को भी मिलने थे.

साल 2016 में अच्छे नंबरों से पास होने वाले होनहार स्टूडेंट्स को दिए जाने वाले सरकारी लैपटॉप नवम्बर 2016 से जिलों में भेजे जाने शुरू हुए थे. जिलों में किश्तों में आए ये लैपटॉप पूरी तरह बंट नहीं पाए, तभी विधानसभा चुनाव का एलान होने की वजह से सूबे में आचार संहिता लग गई. आचार संहिता लगने से लैपटॉप वितरण का काम रोक दिया गया था.

काटे नहीं कटती गांव में बीजेपी नेताओं की रात

इनमें से 8958 लैपटॉप अलग-अलग जिलों में डीएम या शिक्षा विभाग के अफसरों के पास रखे हुए थे. इसके अलावा अठारह हजार लैपटॉप सप्लाई करने वाली एचपी कंपनी के वेयर हाउस में थे. यह वो लैपटॉप थे, जिन्हे जिलों तक पहुंचाया नहीं जा सका था.

सीएम के विशेषाधिकार कोटे के तहत बंटने वाले अठारह हजार लैपटॉप भी अलग जगहों पर रखे गए थे. तीनों कैटेगरी के यह पैंतालीस हजार लैपटॉप जिन होनहार छात्रों को दिए जाने थे, उनके नाम की सूची जारी की जा चुकी थी. इनके तमाम साथियों को लैपटॉप दिए भी जा चुके थे. बहरहाल आचार संहिता ख़त्म होने पर यूपी में सरकार बदल गई तो लैपटॉप वितरण का काम रोक दिया गया.

90 की स्पीड, 50 यात्री और मोबाईल पर लूडो खेलता रहा बस ड्राइवर

अफसरों ने सरकार से बार बार निर्देश मांगे, पर हर बार रोकने का मौखिक आदेश देकर इस पर राजनीति की गई. कुछ दिनों पहले यूपी में माध्यमिक शिक्षा विभाग के डायरेक्टर डा० अवध नरेश शर्मा द्वारा जारी आदेश में तीनों कैटेगरी के बचे हुए पैंतालीस हजार लैपटॉप एचपी कंपनी को वापस लौटाए जाने का फरमान जारी किया गया. इस आदेश में यह साफ़ तौर पर लिखा हुआ है कि बंटने के इंतजार में रखे लैपटॉप में पूर्व सीएम की तस्वीर व डिटेल्स दर्ज हैं.

इलाहाबाद में साल 2016 में दसवीं व बारहवीं के इम्तहान अच्छे नंबरों से पास करने वाले 4962 होनहार स्टूडेंट्स को लैपटॉप बंटने थे. सप्लाई करने वाली कंपनी एचपी ने इनमे से 3217 लैपटॉप जिले तक पहुंचा भी दिए थे. इनमे से 2113 लैपटॉप बांट दिए गए थे, जबकि बाकी बचे 1104 लैपटॉप चुनाव की आचार संहिता लगने की वजह से नहीं बंट सके थे.

इलाहाबाद के डीआईओएस आर एन विश्वकर्मा के मुताबिक़ यहां बचे हुए 1104 लैपटॉप को ग्यारह अप्रैल को वापस एचपी कंपनी को भेजा जा चुका है. सरकार के आदेश के मुताबिक़ इन बचे हुए लैपटॉप्स के भुगतान के लिए जारी सरकारी रकम भी वापस कर दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय? कीर्ति आजाद के भाई का बड़ा दावा
बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत तय? कीर्ति आजाद के भाई का बड़ा दावा
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष पीछे, कांग्रेस चल रही आगे
Live: दतिया उपचुनाव में बड़ा उलटफेर, बीजेपी के आशुतोष पीछे, कांग्रेस चल रही आगे
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में EVM खुला, प्रशांत किशोर आगे, नीरज सिन्हा पिछड़े, 3 नंबर पर RJD
LIVE: बांकीपुर में EVM खुला, प्रशांत किशोर आगे, नीरज सिन्हा पिछड़े, 3 नंबर पर RJD
Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी आगे, कांग्रेस पीछे, जानें- कितने वोटों का अंतर
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी आगे, कांग्रेस पीछे, जानें- कितने वोटों का अंतर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
Datia Bypoll Result 2026 Live: शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
Live: दतिया में शुरुआती रुझानों के बीच ही नरोत्तम मिश्रा ने दे दी बधाई, वोटों की गिनती जारी
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
वनडे की 5 सबसे बड़ी साझेदारियां, 11 साल से ये रिकॉर्ड कायम
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
अखिलेश को OP राजभर ने दी कव्वाली सीखने की सलाह, कहा- 2027 के बाद...
World Breastfeeding Week 2026: बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
बच्चे के लिए कितना जरूरी है मां का दूध, इसमें कितना पोषण?
Embed widget