एक्सप्लोरर

रेस्टोरेंट में पूर्व विधायक के भांजे ने लहराई पिस्टल, साथियों समेत जमकर हुई पिटाई

मोदीनगर से रालोद के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा के भांजे को मेरठ के एक रेस्टोरेंट में हाथापाई करना महंगा पड़ गया. रेस्टोरेंट स्टाफ से भिड़ने वाले पूर्व विधायक के भांजे की रेस्टोरेंट में बंद करके जबरदस्त पिटाई की गई.

मेरठ: मोदीनगर से रालोद के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा के भांजे को मेरठ के एक रेस्टोरेंट में हाथापाई करना महंगा पड़ गया. रेस्टोरेंट स्टाफ से भिड़ने वाले पूर्व विधायक के भांजे की रेस्टोरेंट में बंद करके जबरदस्त पिटाई की गई. उसके साथियों को भी जमकर पीटा गया. पुलिस ने इस मामले में घायलों की ओर से केस दर्ज करके रेस्तरां के 3 कर्मचारियों को हिरासत में लिया है. पूर्व विधायक का भांजा शुभम भारद्वाज अपने साथी राहुल शर्मा और राहुल के साथ शुक्रवार की शाम मुजफ्फरनगर से मोदीनगर जा रहे थे. मेरठ में एनएच्-58 के पास खड़ौली में उन्होंने अपनी कार रोकी और द कलाम रेस्टोरेंट पर खाना खाने के लिए आ गए. शुभम भारद्वाज के मुताबिक रेस्टोरेंट के लॉन में कुछ युवक शराब पी रहे थे. उन्हें देखते ही युवकों ने गालियां देना शुरू की जिसका विरोध करने पर मामला हाथापाई तक पहुंच गया. रेस्टोरेंट का स्टाफ भी शराब पीने वाले युवकों के साथ खड़ा नजर आया. शुभम भारद्वाज ने लॉन में अपने साथियों को बुला लिया और अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालने की कोशिश की. इसी दौरान शराब पी रहे युवकों और कर्मचारियों ने तीनों को दबोच लिया और उन्हें रेस्टोरेंट में बंधक बनाकर जमकर पीटा. पिटाई के दौरान हमलावर युवकों ने अपने असलाहों से कई फायर भी किए. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को छुड़वाया और गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. मामले की जानकारी जब पूर्व विधायक तक पहुंची तो वह मेरठ और मोदीनगर से अपने समर्थकों के साथ कंकरखेड़ा थाना पहुंच गए और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने रेस्टोरेंट के 3 कर्मचारियों को हिरासत में लेकर घायलों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. रेस्टोरेंट के मैनेजर ने पुलिस को बताया खाना खाने के इरादे से आए तीनों युवक वहां पहले से खाना खा रहे युवकों से भिड़ गए और उन्होंने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से रेस्टोरेंट में तीन-चार बार फायरिंग भी की. रेस्टोरेंट स्टाफ ने बीच-बचाव का प्रयास किया. जिसके बाद उनके साथ भी मारपीट की गई है. तीनों युवक शराब के नशे में धुत थे. रेस्टोरेंट में हुई वारदात की एक सीसीटीवी वीडियो सामने आई है जिसमें रेस्टोरेंट के पिछले हिस्से में लॉन की ओर जाता हुआ युवक दिखाई दे रहा है. एक जगह पर कुर्सियों पर 4 लोग बैठे हैं. युवक ने कुर्सियों के पास पहुंचते ही मेज को लात मारता है जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो जाती है. कुर्सियों में लात मारने वाला युवक अपनी पिस्टल निकालता है और सामने वाले युवक पर तान देता है. यह सब सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घायलों की ओर से केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. जांच में सीसीटीवी फुटेज को भी शामिल किया गया है जिससे घटना की असलियत का पता लग सके. फिलहाल घायल खतरे से बाहर हैं. रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से भी लिखित तहरीर मिली है जिसमें घायल युवकों के ऊपर आरोप लगाए गए हैं. निष्पक्ष जांच और कार्रवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
बागपत: 14 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, तीन दिन तक चले झगड़े के मामले में एक्शन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
मुंबई में कनेक्टिविटी को रफ्तार, CM फडणवीस ने किया 3 पुलों का लोकार्पण
अलीगढ़ में MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 43911 मतदाता करेंगे वोटिंग
अलीगढ़ में MLC चुनाव की तैयारियां पूरी, 43911 मतदाता करेंगे वोटिंग

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget