एक्सप्लोरर

हाथी ने मचाया तांडव, महावत को बचाने आगे आई पत्‍नी को भी रौंदा

गोरखपुर में एक हाथी ने एक महिला को मार डाला. बाद में हाथी की भी करंट लगने से मौत हो गई. मौत से पहले हाथी ने गोरखपुर में जम कर तांडव मचाया और लोग इधर-उधर भागते नजर आए.

गोरखपुर: सीएम सिटी में एक बौराए हाथी ने खूब तांडव मचाया. ग्रामीण इलाके में तांडव मचा रहा हाथी बाजार में जहां से भी गुजरा, लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. तांडव मचा रहे हाथी को महावत और उसकी पत्‍नी ने हाथी को काबू में करने का खूब प्रयास किया. लेकिन, हाथी काबू में नहीं आया. उसने महावत को उठाकर पटक दिया. हाथी ने महावत को बचाने गई पत्‍नी को उठाकर पटकने के बाद रौंद दिया. हमले में महावत की पत्‍नी गंभीर रूप से घायल हो गई और अस्‍पताल ले जाते समय रास्‍ते में उसकी मौत हो गई. वहीं हाथी को काबू में करने के लिए बंधे के किनारे ले जाया गया, जहां करंट की चपेट में आने से उसकी भी मौत हो गई.

गोरखपुर के उरुवा इलाके के धुरियापार के पास एक हाथी पागल हो गया. जब महावत नईम और उसकी पत्‍नी सलमा उसे काबू में करने का प्रयास करने लगे, तो उसने दोनों को उठाकर पटक दिया. उसके बाद भी उसका गुस्‍सा शांत नहीं हुआ और वो महावत की पत्‍नी सलमा को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया. गंभीर रूप से घायल सलमा को अस्‍पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया. प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि ये हाथी जुगनू शाही का था. जिसकी देखभाल नईम महावत करता रहा है. तीन-चार दिनों से हाथी अजीबो-गरीब हरकतें कर रहा था.

प्रत्‍यक्षदर्शी रमेश ने बताया कि हाथी पूरी तरह से बौरा गया था. उसके बाद महावत ने उसे काबू में करने का प्रयास किया. लेकिन, हाथी उसकी पकड़ से छूट गया और बाजार की तरफ बढ़ने लगा. समदपुर निवासी नईम महावत महावत और उसकी पत्‍नी सलमा भी उसे काबू में करने के लिए उसके पीछे चलने लगे. तांडव मचाते हुए हाथी परतीपुर और रज्‍जुपुर की ओर बढ़ने लगा. उसी बीच वो बंधे के किनारे पहुंच गया. उसके बाद हाथी ने 11 हजार केवीए के तार लगे पोल को उखाड़ने लगा. इस दौरान तार टूट कर नीचे आ गया और उसकी चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई.

हाथी के तांडव करने की सूचना स्‍थानीय लोगों ने पुलिस को भी दी थी. लेकिन, पुलिस तत्काल मौके पर नहीं पहुंची. जब महिला और हाथी की मौत हो गई, उसके बाद डायल 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची. महावत नईम का कहना है कि हाथी की देखभाल 2 साल से कर रहा था. 4 दिन से हाथी की मानसिक स्थिति ठीक नही थी. आज दोपहर में हाथी बेकाबू हो गया, जिसे संभालने के लिए मैं आगे बढ़ा और हाथी ने मुझे अपने सूंड़ से धकेल दिया. उसके बाद मेरी पत्नी सलमा मुझे छुड़ाने के लिए आगे आ गई. हाथी ने उसे अपने सूंड़ से उठाकर पटक दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई. अस्‍पताल ले जाते समय रास्‍ते में ही उसकी मौत हो गई.

प्रधान प्रतिनिधि इंद्रजीत का कहना है कि आज दोपहर में हाथी की मानसिक स्थिति काफी खराब हो चुकी थी. जिसके बाद हाथी ने जंजीर तोड़कर महावत पर हमला बोल दिया. उसे बचाने और हाथी को काबू में करने के लिए उसकी पत्‍नी सलमा सामने आई, तो हाथी ने उसे सूंड़ से उठाकर पटकने के बाद कुचल दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: 20 रुपये में फर्जी आधार-वोटर ID बनाने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
दिल्ली: 20 रुपये में फर्जी आधार-वोटर ID बनाने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने ऐसे किया खुलासा
Mumbai News: मुंबई में महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी युवक पर गहनों के लिए कत्ल का आरोप
मुंबई में महिला की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी युवक पर गहनों के लिए कत्ल का आरोप
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
यूपी सरकार का नया कीर्तिमान, 43 हजार से ज्यादा EV खरीदारों को मिली 210 करोड़ की सब्सिडी
भारी बारिश के बीच मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल का हिस्सा गिरा, हादसे में 6 लोगों की मौत, 1 घायल
भारी बारिश के बीच मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल का हिस्सा गिरा, हादसे में 6 लोगों की मौत, 1 घायल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget