एक्सप्लोरर

ईवीएम विवाद: राजनीतिक दलों ने अपने कार्यकर्ताओं से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने हालांकि ऐसी आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि जिन लोगों को इस संबंध में आपत्तियां थीं, उन्हें संबद्ध जिला प्रशासन ने अपनी बात से संतुष्ट किया है.

लखनऊ: ईवीएम से संबंधित कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो की सच्चाई पर संदेह है और इनको फर्जी बताया जा रहा है. इस बीच राजनीतिक दलों ने मंगलवार को अपने अपने कार्यकर्ताओं से अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा. मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने हालांकि ऐसी आशंकाओं को खारिज करते हुए कहा कि जिन लोगों को इस संबंध में आपत्तियां थीं, उन्हें संबद्ध जिला प्रशासन ने अपनी बात से संतुष्ट किया है.

कथित तौर पर चंदौली में ईवीएम उतारकर मतगणना केन्द्र के एक कमरे में रखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. चंदौली में रविवार को अंतिम चरण के तहत मतदान हुआ था. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय इस सीट से पुन: किस्मत आजमा रहे हैं .

गाजीपुर में सपा—बसपा गठबंधन प्रत्याशी अफजाल अंसारी आरोप लगा रहे हैं कि प्रशासन ईवीएम बदलने का प्रयास कर रहा है. वीडियो में अंसारी और उनके समर्थकों की पुलिस के एक अधिकारी से झड़प हो रही है. अधिकारी उनसे क्षेत्र को खाली करने का आग्रह कर रहा है लेकिन अंसारी और उनके समर्थक उसकी नहीं सुन रहे हैं.

अंसारी माफिया डॉन से नेता बने मुख्तार अंसारी के भाई हैं. मुख्तार इस समय बांदा जेल में बंद है. गाजीपुर में अंसारी का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा से है.

अंसारी ने मांग की कि बसपा के कम से कम दो कार्यकर्ताओं को पास जारी करके परिसर के निकट बैठने दिया जाए जहां पांच अलग..अलग जगहों पर स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गयी हैं. इस बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी वेंकटेश्वर लू ने सोशल और इलेक्ट्रानिक मीडिया पर व्यक्त उक्त आशंकाओं को निर्मूल करार दिया. गाजीपुर प्रकरण पर उन्होंने बताया कि प्रत्याशी ईवीएम पर नजर रखने के लिए अधिक संख्या में लोग वहां चाहते थे. जिलाधिकारी ने उन्हें अपनी बात से संतुष्ट कर दिया है और जो लोग विरोध कर रहे थे, वापस लौट गये हैं.

लू ने बताया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों के जवान कर रहे हैं. वहां सीसीटीवी लगाये गये हैं. प्रत्याशियों को अपने प्रतिनिधियों के जरिए स्ट्रांग रूम पर नजर रखने की अनुमति दी गयी है. सभी आशंकाएं निर्मूल हैं.

राजनीतिक दलों ने हालांकि अपने नेताओं, प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि वे अतिरिक्त सतर्कता बरतें. सभी विपक्षी दलों ने अपनी जिला एवं नगर इकाइयों को निर्देश जारी करके कार्यकर्ताओं से मतगणना के लिए तैयार रहने को कहा है. मतगणना के दौरान अनियमितता की आशंका के चलते विपक्षी दलों के आलाकमान ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बनाये रखने में किसी तरह की ढिलाई ना बरतें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget