एक्सप्लोरर

सूर्य ग्रहण का प्रभाव : UP के प्रयागराज में आज रात से ही बंद हो जाएंगे मंदिरों के कपाट, सूतक काल में कोरोना के खात्मे के लिए होगी खास प्रार्थना

यूपी के प्रयागराज जिले में आज रात से ही मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे. रविवार को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ रहा है. इससे पहले आज ही सूतक काल लग जाएगा. इस दौरान कोरोना के खात्मे के लिए खास प्रार्थना की जाएगी.

प्रयागराज, मोहम्मद मोईन:  साल 2020 का पहला सूर्यग्रहण कल यानी 21 जून को पड़ेगा. कोरोना काल में पड़ रहा यह ग्रहण देश और दुनिया के लिए काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. संगम नगरी प्रयागराज में ग्रहण सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक तकरीबन चार घंटे तक ग्रहण रहेगा. ग्रहण भले ही कल पड़ेगा, लेकिन उसका सूतक आज रात से ही शुरू हो जाएगा. सूतक काल में प्रयागराज के मंदिरों के भी कपाट बंद रहेंगे और वहां न तो दर्शन होंगे और न ही पूजा-अर्चना. प्रयागराज में संगम किनारे स्थित लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर समेत तमाम दूसरे मंदिरों के कपाट आज रात से ही बंद कर दिए जाएंगे. इस दौरान वहां दर्शन और पूजा-अर्चना प्रतिबंधित रहेगी.

अब रविवार शाम पांच श्रद्धालु मंदिर में कर सकेंगे प्रवेश 

रविवार शाम चार बजे यहां जल और दूध से अभिषेक करने के बाद विशेष श्रृंगार और पूजा अर्चना के बाद आरती की जाएगी. आरती के बाद शाम पांच से श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे. ग्रहण के मौके पर तमाम लोग मंदिरों के बाहर जुटकर होकर मंत्रों का जाप भी करेंगे. इस मौके पर कोरोना की महामारी के खात्मे के लिए खास प्रार्थना भी की जाएगी. कोरोना से निजात पाने की कामना के लिए तमाम साधक रविवार को ग्रहण के दौरान गंगा - यमुना व दूसरी पवित्र नदियों के जल में खड़े होकर प्रार्थना व आराधना करेंगे.

भगवान भाष्कर का होता है रविवार का दिन 

सूर्य ग्रहण रविवार के दिन पड़ रहा है. रविवार का दिन भगवान भाष्कर यानी सूर्य देवता का ही होता है, इसलिए लोगों को उम्मीद है कि ग्रहण का असर होने के बावजूद वो अपने भक्तों का कल्याण करेंगे और लोगों को कोरोना की महामारी से निजात दिलाएंगे. ग्रहण को लेकर मंदिरों में खास तैयारियां की गईं हैं. कई मंदिरों में कपाट बंद रहेंगे, लेकिन वहां सुबह के वक्त सोशल डिस्टेंसिंग के साथ योग के आयोजन होंगे.

यह भी पढ़ें:

UP: दो पैकिंग में आता है कोरोना से हुई मौत के मरीजों का शव, परिजन पैकिंग खुलवाकर कर रहे कीमती सामान लेने की डिमांड

UP: गोरखपुर के इस ज्‍योतिषशास्‍त्री का दावा, 21 जून के सूर्यग्रहण के बाद तेजी से बढ़ेगा कोरोना, बनाया ज्‍योतिषीय सॉफ्टवेयर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
ओवैसी पर गिरिराज का पलटवार, कहा- 'इनके अंदर जिन्ना का जिन्न है'
ओवैसी पर गिरिराज का पलटवार, कहा- 'इनके अंदर जिन्ना का जिन्न है'
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget