एक्सप्लोरर

अवैध खनन मामला: आईएएस बी चंद्रकला समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ ईडी ने दर्ज किया केस

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तरप्रदेश में अवैध खनन के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इडी ने बी चंद्रकला समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उत्तरप्रदेश में अवैध खनन के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है. इडी ने बी चंद्रकला समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. अब ईडी पीएमएलए के तहत जांच करेगा. जांच की आंच अखिलेश यादव तक भी पहुंच सकती है.

बता दें कि इस सिलसिले में धनशोधन का मामला दर्ज किया गया है. सीबीआई ने हाल में इस सिलसिले में आपराधिक मामला दर्ज किया था और कहा था कि वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कुछ नौकरशाहों की भूमिका की जांच कर रही है.

अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया और सीबीआई द्वारा नामजद लोगों पर आरोप तय किये हैं. ईडी अब इस मामले में धन के लेन-देन का पता लगा रही है और देख रही है कि क्या इन मामलों में रिश्चत के रूप में कथित तौर पर प्राप्त अवैध धन को आरोपियों ने तो अवैध से वैध धन तो नहीं बनाया है.

ईडी जल्द ही आरोपियों को पूछताछ के लिए समन कर सकती है. सीबीआई ने इस महीने की शुरुआत में 11 लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में 14 स्थानों पर छापेमारी की थी. इसने 2012-16 के दौरान हमीरपुर जिले में अवैध खनन की जांच के सिलसिले में छापेमारी की. जिन लोगों पर सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की है उनमें आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला, समाजवादी पार्टी के विधान परिषद् के सदस्य रमेश कुमार मिश्रा और संजीव दीक्षित (दीक्षित ने बसपा टिकट पर 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ा और हार गए) शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा
15 उम्मीदवारों से लिए गए 12-12 लाख रुपये, JSSC-CGL मामले में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget