एक्सप्लोरर

ED ने बिहार सरकार के पूर्व राजभाषा निदेशक डीएन चौधरी के खिलाफ चार्जशीट पेश की, आय से ज्यादा संपत्ति का है मामला

यह मामला बिहार सरकार की विशेष सतर्कता इकाई द्वारा दर्ज किए गए मामले के आधार पर ईडी ने दर्ज किया था और अपनी जांच शुरू की थी.

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार सरकार के पूर्व निदेशक राजभाषा धर्म नारायण चौधरी तथा अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आरोपपत्र बिहार की कोर्ट के समक्ष पेश किया है. आरोप है कि डीएन चौधरी के पारिवारिक सदस्यों की आय का कोई स्रोत नहीं था लेकिन उनके पास बड़े पैमाने पर पैसा पाया गया. ईडी ने इस मामले में चौधरी की चल अचल संपत्ति जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ 38 लाख रुपए बताई जाती है को जब्त करने का प्रार्थना पत्र कोर्ट के सामने पेश किया है.

ईडी के एक आला अधिकारी के मुताबिक जिस चल अचल संपत्ति की जब्ती की बात की गई है उसमें 3.85 करोड़ रुपये की चल संपत्ति, बैंक खातों में शेष राशि, पोस्ट ऑफिस एमआईएस और टीडीएस खाते, सहारा डिपॉजिट्स, एलआईसी नीतियां, किसान विकास पत्र, म्यूचुअल फंड निवेश और 53 लाख रुपये की अचल संपत्ति शामिल है.

ईडी के मुताबिक यह मामला बिहार सरकार की विशेष सतर्कता इकाई द्वारा दर्ज किए गए मामले के आधार पर ईडी ने दर्ज किया था और अपनी जांच शुरू की थी. जांच के दौरान ईडी ने पाया कि चौधरी ने अपने नाम के अलावा अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर आय के ज्ञात स्रोतों के अलावा आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के लिए कई उपाय किए.

ईडी ने जिस पीरियड की जांच की है उसमें 1 जनवरी 1982 से लेकर 26 अप्रैल 2008 तक का पीरियड शामिल है. ईडी के मुताबिक जांच के दौरान पाया गया कि इस दौरान चौधरी और उसके परिजनों के नाम पर अनेकों चल अचल संपत्ति खरीदी गई जबकि लेन-देन का जो तरीका अपनाया गया वह नगद लेनदेन से था और परिवार के सदस्यों के पास आय का कोई जरिया नहीं था. जांच में ये भी पता चला कि आरोपियों के परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में नकदम में रकम जमा होती थी.

ईडी का आरोप है कि साफ तौर पर जाहिर है कि पैसा किसी और मद में कमा कर कहीं और दिखाया जा रहा था. ईडी के मुताबिक जांच के दौरान यह भी पता चला कि इस अवैध आय को जायज दिखाने के लिए परिवार के सदस्यों द्वारा आयकर रिटर्न भी दाखिल की जा रही थी जिससे इन पैसों पर किसी को शक ना हो सके. मामले की जांच के बाद अभी ईडी ने अपना आरोप पत्र पटना की विशेष अदालत के सामने पेश कर दिया है.

ये भी पढ़ें

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों के डीएम को दिया टास्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
CM सम्राट चौधरी ने छात्रों के वापस लिए केस, तेजस्वी यादव बोले- 'हमने सरकार को...'
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
हिमाचल बीजेपी की नई टीम घोषित, संगठन में इन्हें मिली जगह; देखें
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
जौहर यूनिवर्सिटी पर मायावती का बयान, योगी सरकार को दी ये सलाह
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ
राम मंदिर चंदा मामले पर डैमेज कंट्रोल, संवाद से भ्रम दूर करेगा संघ

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Box office: 'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का वर्ल्डवाइड सफर हुआ खत्म, जानें- अक्षय की फिल्म की लाइफटाइम कमाई
Explained: क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
क्या देश में अब विपक्ष नहीं, सरकार को देंगे चुनौती Gen Z?
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना- वीडियो वायरल
पहली बार अपनी BMW में बैठ भावुक हुई मां, बेटे ने सच किया सपना
Embed widget