एक्सप्लोरर

जानिए, नीतीश कुमार थे मौजूद फिर भी बीजेपी नेताओं ने क्यों बनाई रावण दहन कार्यक्रम से दूरी?

पटना के गांधी मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान सुशील कुमार मोदी की कुर्सी खाली रही. इस कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे. उनके बगल में मंच पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख मदनमोहन झा बैठे थे.

पटना: पटना के गांधी मैदान में हर साल की तरह इस बार भी रावण दहन का कार्यक्रम हो रहा था. सूबे के मुखिया नीतीश कुमार मौजूद थे. लेकिन इस कार्यक्रम से बीजेपी नेताओं ने दूरी बना ली. सवाल खड़े हुए कि क्या सत्तारूढ़ जेडीयू और बीजेपी के बीच में खाई है.

यही सवाल जब बीजेपी के कद्दावर नेता और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से किया गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार किया. उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में कहा, "ये कोई मुद्दा है? मैं तो पिछले साल भी नहीं गया था. ये कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था.'' सुशील मोदी इन दिनों मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं.

वहीं पाटलिपुत्र से बीजेपी सांसद ने अपने और बीजेपी के दूसरे नेताओं का बचाव किया. दशहरा में बाढ़ से डूबी हुई जनता की सहानुभूति लेने के लिए दर्द बांटने वाला बयान दिया. सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि बीजेपी के विधायक और सांसद दशहरा में बाढ़ पीड़ितों के दुःख दर्द में थे इसलिए गांधी मैदान के रावण दहन में शामिल नहीं हुए. डिप्टी सीएम सुशील मोदी पटना से बाहर थे इसलिए वो भी नहीं गए. रामकृपाल के दावा किया कि बीजेपी और जेडीयू के बीच कोई खाई नहीं है. एनडीए में चट्टानी एकता है.

सवाल यह है कि क्या नीतीश कुमार बाढ़ पीड़ितों के लिए संवेदनशील नहीं है? क्या कार्यक्रम को रद्द नहीं कर देनी चाहिए थी. इसपर रामकृपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री संवेदनशील हैं. कुछ लोग दशहरा मना रहे थे और कुछ लोग नहीं मना रहे थे. सीएम नीतीश काफी काम कर रहे हैं. रामकृपाल यादव ने अपने बारे में साफ किया कि उन्होंने पहले ही दशहरा नहीं मनाने का एलान कर दिया था.

केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से सांसद रविशंकर प्रसाद भी इन दिनों पटना में डेरा डाले हैं. उन्होंने नीतीश कुमार के कार्यक्रम में नहीं पहुंचने को लेकर एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत में कहा कि ये इत्तेफ़ाक तो नहीं है लेकिन जनता तकलीफ़ में थी और मैंने जनता के दर्द को समझते हुए कार्यक्रम में नहीं जाने का फैसला लिया.

पटना: रावण दहन कार्यक्रम में नीतीश कुमार के साथ नहीं दिखे सुशील मोदी, अटकलों का बाजार गर्म

सवाल ये है कि बाढ़ का दर्द सिर्फ बीजेपी नेताओं को ही क्यों दिख रहा है? जेडीयू के प्रवक्ता राजीव रंजन ने साफ कहा कि जनता के काम में कोताही हुई है. अब उत्तरदायित्व से पीछा छुड़ा नहीं सकते है.

पटना मध्य से बिजेपी विधायक अरुण सिन्हा पर लोग जगह जगह अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है. बीजेपी के नेताओं को जनता के गुस्सा का अंदाज़ा हो गया था. ऐसे में दशहरा में रावण दहन वाली मंच पर दिखने से जनता का गुस्सा और भड़क सकता था इसकी आशंका बीजेपी नेताओं को हो चुकी थी.

इसी बहाने जेडीयू बीजेपी को आइना दिखा रही है. पटना में सभी सांसद, विधायक और मेयर बीजेपी के हैं. डिप्टी सीएम सुशील मोदी बीजेपी से हैं. ऐसे में नीतीश कुमार के साथ-साथ बीजेपी नेताओं पर भी सवाल उठ रहे हैं कि इतने सालों से उन्होंने पटना के विकास के लिए क्या किया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
सौरव दास, आशुतोष रांका के खिलाफ केस दर्ज, गेट फांदकर पहुंचे थे जंतर-मंतर
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की मांग वाली याचिका, HC ने तय की सुनवाई की तारीख
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'
कांग्रेस MP तनुज पुनिया का योगी सरकार पर हमला, 'चुनाव आते ही BJP को...'

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
‘अगर अभी नहीं रोका गया तो...’, राहुल गांधी के SC मार्च के खिलाफ 200 वकीलों ने सौंपा ज्ञापन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget