एक्सप्लोरर

अखिलेश के 'अपमान' से गुस्से में गुजरात BJP, कहा- 'वफादार होते हैं गधे, उन्हें उनसे सीखना चाहिए'

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री को निशाना बनाने वाले अखिलेश यादव के ‘गधा’ संबंधी टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गुजरात प्रदेश बीजेपी ने आरोप लगाया कि यह पश्चिमी राज्य के लोगों का अपमान है और उनके (अखिलेश) विपरीत गधे वफादार होते हैं.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव के बीच सत्ता संघर्ष पर चुटकी लेते हुए बीजेपी नेताओं ने कहा कि उनके विपरीत गधे वफादार होते हैं और उन्हें जानवर से सीखना चाहिए.

गुजरात के लोगों का अपमान करने का लाइसेंस नहीं

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष जीतू वघानी ने कहा, ‘‘ अखिलेश यादव की ओर से अमिताभ बच्चन से यह अपील करना कि उन्हें राज्य के गधों के लिए प्रचार नहीं करना चाहिए, इससे गुजरात के लोगों का अपमान हुआ है. उन्होंने कहा, ‘‘ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री राज्य में पराजय का सामना कर रहे हैं लेकिन इससे उन्हें गुजरात के लोगों का अपमान करने का लाइसेंस नहीं मिल जाता है. ’’

उल्लेखनीय है कि कल अखिलेश यादव ने मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा था कि वे अमिताभ बच्चन से अपील करते हैं कि वे गुजरात के गधों के लिए प्रचार न करें. बच्चन गुजरात पर्यटन के ब्रांड एंबेसेडर हैं.

जंगली गधे और आम गधे में फर्क पता नहीं

बीजेपी नेताओं ने अखिलेश यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें गुजरात में पाये जाने वाले जंगली गधे और आम गधे में फर्क पता नहीं है. वघानी ने कहा, ‘‘ बच्चन एक सुपरस्टार है और पूरी दुनिया में विख्यात हैं. गुजरात पर्यटन का ब्रांड एंबेसेडर बनकर उन्होंने पर्यटन को बढावा देने में मदद की है. यह गुजरात की प्रगति के प्रति अखिलेश की ईष्र्या को प्रदर्शित करता है. ’’ बीजेपी नेता ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या वे अखिलेश की टिप्पणी का समर्थन करते हैं. कांग्रेस का एसपी के साथ उत्तर प्रदेश में गठबंधन है.

बीजेपी प्रवक्ता हषर्द पटेल ने कहा कि गधे अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं. अखिलेश को गधे से सीखना चाहिए और पिता के प्रति वफादार होना चाहिए . उन्हें अपनी सरकार के विकास कार्यो के बारे में कुछ नहीं कहना है, इसलिए वे व्यर्थ के मुददों को उठा रहे हैं. युवा बीजेपी नेता अमित ठक्कर ने कहा कि अखिलेश गुजरात के गधों और आम गधों में फर्क नहीं जानते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget