एक्सप्लोरर

अयोध्या में धर्म सभा की तैयारी को लेकर VHP और RSS हुए सक्रिय

अयोध्या में धर्म सभा की तैयारी को लेकर VHP सहित संघ परिवार ने कमर कस ली है. RSS, VHP और बीजेपी सहित पूरा संघ परिवार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय हो गया है.

अयोध्या: अयोध्या में धर्म सभा की तैयारी को लेकर VHP सहित संघ परिवार ने कमर कस ली है. RSS, VHP और बीजेपी सहित पूरा संघ परिवार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सक्रिय हो गया है. रविवार को कारसेवकपुरम में प्रदेश तथा जिला स्तरीय पदाधिकारियों की विभिन्न सत्रों में बैठकें भी हुई. धर्म सभा में अधिकाधिक रामभक्तों की उपस्थिति दर्ज हो इसके लिए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए.

VHP के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अम्बरीश सिंह ने बताया कि 25 नवम्बर को अयोध्या के बड़ा भक्तमाल की बगिया, पंच कोसी परिक्रमा मार्ग, रामघाट के प्रांगण में 'विराट धर्म सभा' का आयोजन दोपहर 12 बजे किया जाएगा. कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश का प्रत्येक रामभक्त तत्पर है. अयोध्या में दिव्य और भव्य मंदिर निर्माण हो यह संकल्प हम सबने ले रखा है.

उन्होंने कहा कि संघ परिवार का प्रत्येक अनुसांगिक संगठन इस कार्यक्रम को व्यापक स्वरूप प्रदान करने के लिए तत्पर हो गया है. हिन्दुओं के श्रद्धा, भक्ति और आस्था के केन्द्र श्रीराम जन्मभूमि को प्राप्त करने के लिए लाखों रामभक्तों ने अपनी आहुति दी, उस राम की जन्मभूमि को देश की अदालत प्राथमिकता ही नहीं देती है. यह देश की जनता को बताने का समय आ गया है इसके लिए VHP सब कुछ करेगा.

उन्होंने बताया कि रविवार सुबह VHP उपाध्यक्ष चम्पत राय के मार्गदर्शन में बड़ा भक्त माल परिसर का निरीक्षण भी हुआ जिसमें VHP के केन्द्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह पंकज, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋशिकेश उपाध्याय सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इस दौरान यह तय हुआ कि सोमवार को सुबह 10 बजे संत-धर्माचार्यो की उपस्थिति में कार्यक्रम हेतु भूमि पूजन किया जाएगा. दूसरी तरफ कारसेवकपुरम में रविवार सुबह से ही धर्मसभा की तैयारी को लेकर RSS सहित VHP के चारों प्रांतों के पदाधिकारियों की बैठकों का चक्र शाम तक चला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
'अतीक पार्ट-2' करने आए थे' पप्पू यादव के समर्थकों का दावा, पढ़ें हमले से जुड़ी 10 बड़ी बातें
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
UP में बंद हुए 26,000 स्कूल? अखिलेश के आरोपों पर आ गया योगी सरकार का जवाब
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
अयोध्या: ठेला संचालक की मौत, परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget