एक्सप्लोरर

जानिए- पिछले 5 सालों में पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को क्या दिया, कितना हुआ विकास

पीएम नरेंद्र मोदी ने 32 हजार करोड़ की जो सौगातें वाराणसी को दी हैं उनसे बड़ा परिवर्तन हुआ है जो धरातल पर दिखने लगा है.

वाराणसी: बीते पांच सालों से देश में ऐसा माहौल बना है कि अब काशी को गंगा और काशी विश्वनाथ के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र होने के कारण भी जाना जाता है. पीएम ने 32 हजार करोड़ की जो सौगातें वाराणसी को दी हैं उनसे बड़ा परिवर्तन हुआ है जो धरातल पर दिखने लगा है.

नरेंद्र मोदी, वाराणसी से सांसद बनने के बाद 20 बार वाराणसी आए, 4 बार वे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और महादेव के दर्शन किए, 4 बार वे गंगा आरती में शामिल हुए और 4 बार वे विदेशी मेहमानों के साथ वाराणसी पहुंचे.

मोदी ने वाराणसी को विश्वपटल पर पहचान दिलाने के लिए एक खाका तैयार किया और फिर उसे जमीन पर उतारने के लिए भी निर्णय लिए.

लोगों के घरों में गैस पाइपलाइन पहुंचाने का काम किया गया है साथ ही जर्जर और लटकते तारों के जाल को भी साफ किया जा चुका है. हालांकि इन दोनों की कामों को 100 प्रतिशत तो नहीं कहा जा सकता लेकिन काफी हद तक इसे पूरा कर लिया गया है.

जानिए- पिछले 5 सालों में पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को क्या दिया, कितना हुआ विकास

बुनकरों के लिए बड़ा लालपुर में दीन दयाल हस्तकला संकुल यानी ट्रेड फैसिलिटी सेंटर खोला गया है. इससे उनका माल सही समय पर सही जगह पहुंच सकेगा और उनकी आमदनी बढ़ सकेगी. इसके अलावा क्राफ्ट्स म्यूजियम का भी निर्माण किया गया है.

वाराणसी में गंगा को निर्मल तो नहीं कहा जा सकता लेकिन पहले से साफ जरूर कहा जा सकता है. साथ ही गंगा घाटों पर सफाई का जो काम पीएम मोदी ने शुरु किया था उसके तहत घाटों की नियमित सफाई की जाती है. इससे पर्यटकों की आवाजाही पहले से अधिक हो गई है. पर्यटक अधिक हैं तो नाविकों और पंडों से लेकर समान बेचने वालों तक के जीवन में सुधार आया है.

रामनगर में मल्टी मॉडल टर्मिनल बन रहा है जिसे अब कार्गो हब के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहां बन्दरगाह बनाया गया है जिससे इनलैंड वाटरवेज के जरिये माल की ढुलाई शुरू हो चुकी है. वाराणसी से हल्दिया तक जलमार्ग बना है जिसकी पिछले दिनों काफी चर्चा भी हुई थी.

जानिए- पिछले 5 सालों में पीएम नरेंद्र मोदी ने वाराणसी को क्या दिया, कितना हुआ विकास

इनके अलावा दो कैंसर अस्पताल, सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल का निर्माण किया गया है. एक अस्पताल को एम्स का दर्जा भी दिया गया है. मंडुआडीह स्टेशन बनाया गया है और बाकी स्टेशनों, बस स्टेशनों का भी कायाकल्प किया गया है.

सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट बना है जिसके कारण गंगा का पानी यहां साफ हो सका है.

अब बात सबसे चर्चित प्रोजेक्ट की जिसका नाम है काशी विश्वनाथ कॉरिडोर. इसके लिए काशी विश्वनाथ मन्दिर के आसपास का इलाका अधिग्रहित कर भवनों को गिराया जा चुका है. यहां श्रद्धालुओं के सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. श्रद्धालु अब गंगा नदी में स्नान कर दर्शन के लिए सीधे मन्दिर पहुंच सकेंगे. पहले 2-3 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता था या फिर तंग संकरी गलियों से गुजरना पड़ता था.

साथ ही वाराणसी के आसपास 4 लेन हाइवे का जाल बिछ रहा है, जिससे बड़े शहरों से वाराणसी पहुंचना आसान हो जाएगा. प्रयागराज- वाराणसी नेशनल हाईवे को 4 लेन से बढ़ाकर 6 लेन किया जा रहा है. शहर में ट्रैफिक कम करने के लिए रिंग रोड बनाई जा चुकी है. बाबतपुर से शिवपुर तक पहुंचने के लिए एलिवेटेड हाइवे बनाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के सियासी समर में उतरने को तैयार चिराग पासवान की पार्टी, 403 सीटों के लिए बनाई रणनीति
यूपी के सियासी समर में उतरने को तैयार चिराग पासवान की पार्टी, 403 सीटों के लिए बनाई रणनीति
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget