एक्सप्लोरर

भीषण हादसा: देवरिया में बारातियों से भरी बोलेरो के उड़े परखच्चे, सात लोगों की दर्दनाक मौत

जानकारी के मुताबिक यह हादसा ड्राइवर को झपकी आने से हुआ, हादसे इतना खतरनाक था कि गाड़ी के परखच्‍चे उड़ गए. रात करीब एक बजे बाराती वापस लौट रहे थे कि तभी तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई और पलट गई.

देवरियाः बारातियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराने से सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. देर रात बारात से वापस लौट रहे बारातियों को लेकर चली बोलेरो की तेज रफ्तार के दौरान ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हो गया. हादसे में बोलेरो के परखच्‍चे उड़ गए. तेज आवाज सुनकर आनन-फानन में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. उसके बाद घायलों को अस्‍पताल भेजवाया गया. पुलिस ने सातों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है.

यूपी के देवरिया में मंगलवार की रात एक बजे के करीब ये हादसा हुआ. ये हादसा देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर बेलडाड़ मोड़ के पास हुआ है. सदर कोतवाली क्षेत्र के खोरमा गांव के महेंद्र वर्मा के लड़के की बारात मंगलवार को सलेमपुर के सोहनपुर में शुकुल टोला में गई थी. रात करीब एक बजे एक बोलेरो से दर्जन भर बाराती वापस लौट रहे थे. देवरिया-रुद्रपुर मार्ग पर बेलडाड़ मोड़ से कुछ पहले लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर कदम के पेड़ से टकराने के बाद पलट गई. टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो में बैठे कुछ बाराती सड़क पर गिर गए.

इस हादसे में दो सगे भाइयों की और भांजे की भी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है. इस हादसे में खोरमा गांव के रहने वाले सात लोगों की मौत हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद एक ही गांव के सात लोगें की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतकों की शिनाख्त सचिन (18), बहादुर (45), शिव पूजन (70), दलसिंगार (68) के रूप में हुई हैं.

पुलिस के मुताबिक काफी बुरी हालत में जो शव हैं उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है. स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद राम खेलावन (50), कन्हैया (40), दीपनारायण (60) को गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है. तेज रफ्तार के दौरान झपकी आने से सात लोगों की हादसे में जान चली गई. ड्राइवर ने रफ्तार सामान्‍य रखी होती और समय का ख्‍याल रखकर ड्राइविंग की होती, तो असमय इतने लोगों की जान नहीं गई होती.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manjalpur By-Election 2026 Results LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? आज आएंगे नतीजे
LIVE: मांजलपुर में बीजेपी की जीत या कांग्रेस देगी कड़ी टक्कर? आज आएंगे नतीजे
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर का पहला रुझान कब तक? एएन कॉलेज के बाहर हलचल तेज
LIVE: बांकीपुर का पहला रुझान कब तक? एएन कॉलेज के बाहर हलचल तेज
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget