एक्सप्लोरर

नोटबंदी से SP-BSP और कांग्रेस हताश: राजनाथ सिंह

चंदौली: केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने एसपी, बीएसपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आज कहा कि यह दल नोटबंदी से परेशान और हताश हो गये हैं. यूपी के चंदौली में पार्टी के युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा ‘भ्रष्टाचार और कालेधन के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद और जाली नोट के खिलाफ कठोर और साहसिक कदम उठाया है.’

rajnath

राजनाथ सिंह ने कहा ‘जनता दल (यूनाइटेड) जैसे कुछ दलों ने नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया है मगर उत्तर प्रदेश में असर रखने वाली कुछ पार्टिया इस कदम से हताश हो गयी है.’ सिंह ने नोटबंदी के कारण जनता को होने वाली कठिनाईयों पर कहा कि देश हित में जब कोई इतना बडा निर्णय होता है तो कुछ समय के लिए परेशानी होती ही है. जनता की परेशानी दूर करने के लिए कदम उठाये जा रहे है और यह कठिनाई कुछ समय की है आगे चलकर देश को इससे बहुत फायदा होने वाला है.

कांग्रेस उपाध्याक्ष राहुल गांधी पर चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा ‘राहुल ने कहा कि मेरे बयान से तूफान आ जायेगा..वे इतने दिनों तक बोलते आये हैं और अब तक हवा भी नही चली.’

राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर व्यंग्य करते हुए भोजपुरी में कहा ‘यूपी में न बुआ चलिह न बबुआ और न पप्पुआ चली, यहिजा अब की बार फुलवा (बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल) चली और बीजेपी बहुमत कय सरकार बनायी.’

बीजेपी का जमीन खरीदना कालेधन खपाने की कोशिश: कांग्रेस

कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी जिस तरह देशभर में पार्टी कार्यालयों के लिए जमीन खरीद रही है, वह कालाधन खपाने की कहीं कोशिश तो नहीं है. कांग्रेस ने इसकी जांच की मांग उठाई है. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णकांत पांडेय ने कहा, ‘‘बीजेपी लगातार कालेधन का ढिंढोरा पीट रही है. वहीं दूसरी तरफ उसी पार्टी ने देशभर में कार्यालय के नाम पर हर जनपद में जमीन खरीदी है. जांच होनी चाहिए कि क्या यह जमीनों की खरीदारी कालाधन खपाने के लिए तो नहीं की गई.’’

नोटबंदी से SP-BSP और कांग्रेस हताश: राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रमुख के नाम जिस प्रकार नोटबंदी के तुरंत पहले इतनी भारी मात्रा में पूरे देश में जमीन खरीदी गई और बैंकों में भारी मात्रा में पैसा जमा किया गया, जो यह साबित करता है कि कालेधन को खपाया गया है.

मोटरसाइकिलें चेक से खरीदी गई या पुराने नोटों को खपाया गया

पार्टी प्रवक्ता ने बीजेपी द्वारा जिलों में खरीदी गई सैकड़ों मोटरसाइकिलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी बताए कि उनका भुगतान कैसे किया गया है? क्या मोटरसाइकिलें पेटीएम (कैशलेस) या चेक से खरीदी गई है या पुराने नोटों को खपाया गया है?

उन्होंने केंद्र सरकार की नीति और नीयत दोनों में खोट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता जहां सुबह से शाम तक रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए लाइनों में लगी हुई है, वहीं बीजेपी खरीद-फरोख्त में जुटी हुई है. यह बेहद शर्मनाक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget