एक्सप्लोरर

सत्येंद्र जैन बोले- दिल्ली में नहीं बढ़ेगा लॉकडाउन, MCD के मौत के दावों पर भी उठाए सवाल

MCD के आरोप पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, अगर उनके पास जानकारी हैं तो हमारे पास भेज दें. सिर्फ आंकड़े हैं और जानकारी नहीं तो कैसे कह सकते हैं.

नई दिल्ली: राजधानी में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन को बढ़ाने की अटकलें जोरों पर हैं. लेकिन स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने लॉकडाउन को नहीं बढ़ाने की बात कही है. उन्होंने शुक्रवार को साफ कहा है कि लॉकडाउन नहीं बढ़ेगा. साथ ही उन्होंने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कोरोना से होने वाली 2098 मौतों के दावे पर भी सवाल उठाया है.

नगर निगम के दावे पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, "वो उन लोगों की पूरी जानकारी हमारे पास क्यों नहीं भेजते? उनका नाम, उम्र और रिपोर्ट... आदि. उन सभी लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट के साथ पूरी लिस्ट भेजिए. अगर सिर्फ आंकड़े है, जानकारी नहीं तो कैसे दावा कर सकते हैं."

सत्येंद्र जैन ने कहा, कोरोना प्रोटोकॉल से जिन लोगों का अंतिम संस्कार किया जाता है उनमें दो तरह के लोग होते हैं. एक जिनकी कोरोना से मौत हुई है और दूसरे वो जो कोरोना के संदिग्ध मरीज होते हैं. दोनों के लिए पर्ची एक ही जाती है कि कोरोना प्रोटोकॉल से उनका अंतिम संस्कार किया जाए. साथ ही हमारे पास अस्पताल रिपोर्ट करते हैं तो कई बार रिपोर्टिंग 2-4 दिन आगे-पीछे भी होती है.

क्या है MCD का दावा दिल्ली नगर निगम ने राजधानी में कोरोना से अबतक 2098 लोगों की मौत होने का दावा किया है. जबकि दिल्ली सरकार राजधानी में एक हजार करीब मौतें बता रही है. इस तरह देखा जाए तो दोनों के आंकड़ों में दोगुने से भी ज्यादा का अंतर है.

उत्तरी नगर निगम स्टैंडिग कमेटी के चेयरमैन जयप्रकाश ने गुरुवार को कहा था कि दिल्ली सरकार को अगर जवाब चाहिए होगा तो एमसीडी सारे आंकड़े देने के लिए तैयार है. दक्षिणी दिल्ली में 1080 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई है और उत्तरी दिल्ली में 976 लोगों की मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हुई है. पूर्वी दिल्ली में 42 लोगों की मौत कोविड-19 के संक्रमण से हुई है.

बता दें कि दिल्ली सरकार पर पहले भी आधिकारिक आंकड़ों को सही तरीके से न बताने के आरोप लगते रहे हैं. पहले भी ये कहा जा रहा था कि दिल्ली में जितनी मौत कोरोना वायरस से हुई हैं उससे कहीं कम संख्या बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JSSC CGL JPSC Live: झारखंड सरकार झुकी, देवेंद्र महतो तोड़ेंगे अनशन, जारी रहेगा आंदोलन
Live: झारखंड सरकार झुकी, देवेंद्र महतो तोड़ेंगे अनशन, जारी रहेगा आंदोलन
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget