एक्सप्लोरर

हत्या की वारदातों से दहला बिहार, तेजस्वी ने बोला सीएम नीतीश कुमार पर हमला

ताजा मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है. यहां कुछ अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. मृत व्यक्ति का नाम हरिहर प्रसाद बताया जा रहा है.

पटनाः बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ दिख रहा है. लगातार हत्‍याओं से राज्य में दहशत का माहौल कायम है. पिछले कई दिनों में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हत्या और लूटपाट की कई घटनाएं सामने आयी है. ये घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

जहानाबाद में मिठाई दुकानदार की हत्या

अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि उधार मिठाई नही देने पर दुकानदार की गोलीमार कर हत्या कर दी. घटना जहानाबाद की है. हुलासगंज-इस्लामपुर पथ पर नंदनी मिष्ठान भंडार के मालिक और सुलतानपुर निवासी रजनीकांत पांडेय उर्फ पवन पांडेय हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक इस घटना को पुराने हिस्ट्रीशीटर धीरज कुमार और उसके साथियों ने मिलकर घटना को अंजाम दी है. इस घटना से पुलिस पर सवाल खड़े हो रहें हैं.

पटना में कपड़ा व्यवसायी की हत्या

ताजा मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र का है. यहां कुछ अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. मृत व्यक्ति का नाम हरिहर प्रसाद बताया जा रहा है.

सीसीटीवी फुटेज से साफ दिख रहा है कि किस तरह दो अपराधी व्यवसायी की दुकान में घुसे और उनसे रुपये की डिमांड की. अपराधियों को देख व्यवसायी काउंटर से उठे कि तभी वहां मौजूद दूसरे अपराधी ने गोली चला दी, जो व्यवसायी के कंधे के पास लगी.

हाजीपुर में सोना लूट की वारदात

हाजीपुर में 23 नवंबर को अपराधियों की ओर से मुथुट फाइनेंस के ऑफिस से 55 किलो सोना लूट कांड की. 22 करोड़ रुपए से अधिक की लूट की बात कही गयी थी.

बक्सर में लड़की का अधजला शव बरामद

बक्सर जिले में मंगलवार को एक लड़की का अधजला शव बरामद किया गया है. जानकारी के मुताबिक उसके सिर में गोली लगी हुई है. आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद उस की गोली मारकर हत्या की गई और फिर बाद पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया गया. फिलहाल, मामले की तफ्तीश की जा रही है. पुलिस शव की पहचान में जुटी हुई है.

समस्तीपुर में पेट्रोल पम्प पर लूट

समस्तीपुर में अपराधियों ने पेट्रोल पम्प पर लूट की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं बल्कि बाइक सवार आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों लूट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने दो पंप कर्मी को गोली मार दी. आनन फानन में गंभीर रूप से जख्मी दो कर्मी को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. जंहा उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है.

तेजस्वी यादव ने किया सरकार पर हमला

इन घटनाओं से बिहार एकबार फिर थर्रा उठा है. इन घटनाओं ने विपक्षी दलों को सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया है. मृतक हरिहर प्रसाद के घर सांत्वना देने के पहुंचे आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर जमकर हमला किया.

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में अपराधियों का बोल बाला है. पहले अपराधी रात में घटना को अंजाम देते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है. अपराधी अब दिन में भी खुलेआम मर्डर जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.

बिहारः CM नीतीश कुमार शुरू करेंगे 'वोट' यात्रा, जानिए- इसके पीछे का सियासी राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSC Exam Result 2025: उत्तरकाशी के ऋषभ नौटियाल और आशुतोष नौटियाल ने UPSC में लहराया परचम, प्रदेश का नाम किया रोशन
उत्तरकाशी के ऋषभ नौटियाल और आशुतोष नौटियाल ने UPSC में लहराया परचम, प्रदेश का नाम किया रोशन
Delhi News: स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर दवा बाजारों पर छापेमारी, 20 लाख से ज्यादा की इंसुलिन जब्त
दिल्ली: स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर दवा बाजारों पर छापेमारी, 20 लाख से ज्यादा की इंसुलिन जब्त
कार्यकर्ताओं-नेताओं की पीड़ा सुन जब नीतीश कुमार बोले- 'मैं हूं न...', क्या दबाव में लिया फैसला?
कार्यकर्ताओं-नेताओं की पीड़ा सुन जब नीतीश कुमार बोले- 'मैं हूं न...', क्या दबाव में लिया फैसला?
उत्तराखंड खनन विभाग ने रचा नया इतिहास, 950 करोड़ का था लक्ष्य, कर डाली 965 करोड़ की कमाई
उत्तराखंड खनन विभाग ने रचा नया इतिहास, 950 करोड़ का था लक्ष्य, कर डाली 965 करोड़ की कमाई

वीडियोज

Sansani: 'एपिक फ्यूरी' का जाल... अमेरिका कंगाल ? | Crime News | War
Chitra Tripathi: 'सरेंडर करे..', Donlad Trump ने ईरान को फिर दी धमकी | Breaking | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: Iran- US टकराव के बीच भारत में तेल की कीमतों पर दबाव! | Trump | PM Modi | Breaking
Iran Israel War: ईरान से जंग को लेकर Trump की चाल खुद पर ही पड़ गई भारी? | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: रूस से तेल खरीदेगा भारत! Trump ने क्यों लिया यू टर्न? | Iran Israel War |Mahadangal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
अमेरिका से युद्ध के बीच भारत ने कोच्चि में ईरानी जहाज को दी शरण, तेहरान ने दिल्ली से की थी खास अपील
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
सेकेंड हैंड स्कूटी लेने से पहले इन 4 चीजों को जरूर चेक करें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
Lucknow News: 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो...', नीतीश कुमार को लेकर BJP पर समाजवादी पार्टी ने कसा तंज
Jana Nayagan Release: 'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
'जन नायगन' 9 मार्च को सेंसर रिव्यू के लिए तैयार, इस तारीख को थिएटर में आ सकती है फिल्म
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 5 बच्चों समेत 18 की मौत
पाकिस्तान में फिर सुसाइड अटैक, PAK आर्मी की चेक पोस्ट पर मारी बाइक से टक्कर, 18 की मौत
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
किसको मिलने वाला था सेमीफाइनल का आखिरी ओवर? शिवम दुबे ने खोल दिया बड़ा राज
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
मार्च में इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें लिस्ट, नहीं तो होगी परेशानी
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
क्या राज्यसभा सांसद की सैलरी के साथ नीतीश कुमार को सीएम की पेंशन भी मिलेगी? जानें नियम
Embed widget