एक्सप्लोरर

योगीराज में इंस्पेक्टर बने 2200 दरोगाओं के प्रमोशन पर विवाद, हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब

योगीराज में यूपी पुलिस के दरोगाओं को प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाए जाने की प्रक्रिया विवादों में घिर गई है. दर्जनों दरोगाओं ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर प्रमोशन में धांधली व मनमानी के गंभीर आरोप लगाए हैं.

इलाहाबाद: योगीराज में यूपी पुलिस के दरोगाओं को प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बनाए जाने की प्रक्रिया विवादों में घिर गई है. दर्जनों दरोगाओं ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर प्रमोशन में धांधली व मनमानी के गंभीर आरोप लगाए हैं.

आरोप लगाया है कि प्रमोशन देने की कोई पारदर्शी नीति नहीं बनाई गई और पिक एंड चूज का फार्मूला अपनाकर चहेतों को प्रमोशन दे दिया गया है. दरोगाओं द्वारा हाईकोर्ट में दाखिल की गई अर्जियों में प्रमोशन पाने वाले तकरीबन बाइस सौ सब इंस्पेक्टर्स के प्रमोशन को रद्द कर नये सिरे से लिस्ट जारी करने की अपील की गई है.

'सीएम अंकल प्लीज मदद कीजिए, खुलेआम घूम रहे हैं हमारी मां के कातिल'

इन अर्जियों पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यूपी सरकार व पुलिस भर्ती बोर्ड से जवाब तलब कर लिया है. दोनों से चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा गया है. अदालत इस मामले में तीन जुलाई को फिर से सुनवाई करेगी. हालांकि अदालत ने अंतिम फैसला आने तक प्रमोशन लिस्ट के अमल होने पर रोक लगाने से मना कर दिया है.

मामले की सुनवाई जस्टिस सुनीता अग्रवाल की सिंगल बेंच में हुई. याची दरोगाओं की तरफ से एडवोकेट विजय गौतम ने बहस की. उन्होंने अदालत में कहा कि इसी साल 28 फरवरी को यूपी पुलिस के भर्ती बोर्ड ने 2183 सब इंस्पेक्टर्स को प्रमोशन देकर उन्हें इंस्पेक्टर बना दिया.

गन्ना किसानों के लिए काम करेंगे लेकिन जिन्ना की फोटो नहीं लगने देंगे: योगी

आरोप लगाया गया कि कहने को तो इसमें साल 2007 -2008 के दरोगाओं को रखा गया, लेकिन हकीकत में नियमों की अनदेखी करते हुए भेदभाव भी किया गया है. तमाम ऐसे लोग जो सीनियरटी लिस्ट में ऊपर थे, उन्हें प्रमोशन नहीं दिया गया और कई जूनियर लोगों को इंस्पेक्टर बना दिया गया.

साफ़ आरोप लगाया गया कि प्रभावशाली लोगों के दबाव के चलते पिक एंड चूज की नीति अपनाई गई और चहेतों को प्रमोशन दे दिया गया. कहा गया कि इस फैसले से तमाम दरोगा मानसिक रूप से परेशान हैं और इसका असर उनके काम पर भी पड़ सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget