एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह पर बोले राजभर- हाथी अपने रास्ते जाता है और कुत्ते भौंकते रहते हैं

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान की तुलना कुत्ते के भौंकने से की. सुरेंद्र सिंह ने ताज महल का नाम 'राम महल' करने की मांग की थी.

वाराणसी: अपने विवादित बयानों के चलते हमेशा चर्चा में रहने वाले यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बोल एक बार फिर बिगड़े. उन्होंने बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह के बयान की तुलना कुत्ते के भौंकने से की. सुरेंद्र सिंह ने ताज महल का नाम 'राम महल' करने की मांग की थी. राजभर यहीं नहीं रुके, उन्होंने यहां तक कह दिया कि कुछ कुत्ते ऐसे होते हैं, जिनका काम केवल भौंकना होता है. ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार सुबह को जयपुर से तीन दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं. उन्होंने यह बयान लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर दिया. इटावा: भागवत कथा में प्रसंग को लेकर चली गोलियां, एक महिला की मौत अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे उन्होंने सुरेंद्र सिंह के बयान पर कहा कि हाथी अपने रास्ते जाता है और कुत्ते भौंकते रहते हैं. राजभर ने इसी मुद्दे पर कहा कि कुछ कुत्तों का काम सिर्फ भौंकना होता है. यह पहली बार नहीं है कि राजभर ने इस तरह का विवादित बयान दिया हो. वे आए दिन अपनी ही सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते रहते हैं. राजभर इस मामले पर भी बोले कि वे ऐसे अकेले शख्स हैं जो सरकार में कैबिनेट मंत्री रहकर भी अपनी बात साफगोई से कहता है. अगर कहीं गलत हो रहा है तो शोषण और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना भारतीय समाज पार्टी का कर्तव्य है. अखिलेश के समर्थन में उतरे राजभर अखिलेश यादव के बंगले के विवाद पर राजभर ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया. उन्होंने इस विवाद को अखिलेश यादव को बदनाम करने की साजिश करार दिया. उन्होंने कहा कि चाहें कोई भी नेता हो, अखिलेश हों या फिर खुद वो, बंगला खाली करते समय ऐसी हरकत नहीं करेगा. उन्होंने सीएम के ओएसडी और प्रमुख सचिव का नाम इस विवाद में आने के मुद्दे पर राजभर ने कहा कि यह मामला अब पूर्व सीएम और वर्तमान सीएम का है, वे ही इसकी सच्चाई बता सकते हैं. फ्री की चाय मिले तो कौन नहीं पिएगा यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें मायावती से गठबंधन में शामिल होने का ऑफर मिला है, राजभर बोले कि वे 2024 तक बीजेपी के साथ रहेंगे. उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश या मायावती उन्हें चाय पिलाने के लिए बुलाते हैं तो क्या गलत है? वे इस बात को हंसी में टालते हुए बोले कि फ्री में अगर चाय मिले तो क्या दिक्कत है? राजभर के विवादित बोल, अपनी ही पार्टी के विधायक को कहा कुत्ता आजतक एक करोड़ नहीं देखे अजगरा से अपनी पार्टी के विधायक कैलाश सोनकर पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर राजभर ने कहा कि किसी के आरोप लगा देने भर से कोई भ्रष्टाचारी नहीं हो जाता है, यह तो ड्रामा है. राजनीति में कौन कब किसको क्या कह रहा है, उसे साबित करने पर ही समझ मे आएगा. कैलाश सोनकर पर 600 करोड़ रुपए का घोटाला का आरोप लगा है. इस पर राजभर ने कहा कि उन्हें सरकार में रहते हुए 15 महीने हो गए हैं और उन्होंने एक करोड़ रुपया तक नहीं देखा तो 600 करोड़ की बात कहां से आ गई. सांच को कोई आंच नहीं होती यह पूछने पर कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के समर्थक ही यह आरोप लगा रहे हैं, कहीं इसमें उनकी भूमिका तो नहीं? राजभर ने दार्शनिक अंदाज में एक दोहे से इसका जवाब दिया. उन्होंने कहा कि जाको राखे साइयां, मार सके न कोय, बाल न बांका कर सके, बैरी जग सारा होय. उन्होंने सीएम के प्रमुख सचिव के ऊपर लगे आरोप को भी निराधार बताया लेकिन संगीत सोम के ऊपर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर बोले कि ऐसा आरोप मेरे ऊपर क्यों नहीं लगते, सांच को कोई आंच नहीं होती.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में LPG के संकट से छात्र परेशान, 400 रुपये किलो गैस, दही-चूड़ा और सत्तू से हो रहा गुजारा
पटना में LPG के संकट से छात्र परेशान, 400 रुपये किलो गैस, दही-चूड़ा और सत्तू से हो रहा गुजारा
यूपी पुलिस SI परीक्षा में 'पंडित' सवाल पर घमासान, ब्रजेश पाठक बोले- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं
यूपी पुलिस SI परीक्षा में 'पंडित' सवाल पर घमासान, ब्रजेश पाठक बोले- यह बिल्कुल स्वीकार्य नहीं
दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के ICU से डिस्चार्ज मरीजों के लिए जरूरी खबर, शुरू हुई ये खास सुविधा
दिल्ली सफदरजंग अस्पताल के ICU से डिस्चार्ज मरीजों के लिए जरूरी खबर, शुरू हुई ये खास सुविधा
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद
वाराणसी में गहराया LPG का संकट, गैस की कमी की वजह से अन्नपूर्णा मंदिर में नहीं बना प्रसाद

वीडियोज

Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में कादर खान बनकर आए सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- 'AI को भाई से डर है'
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
Exclusive: अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
अमेरिका-ईरान जंग के बीच इराक के पोर्ट पर फंसे 4 भारतीय, कुछ ही किलोमीटर दूर गिरे बम
"बड़े खतरनाक लोग हैं" गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों ने इमर्शन रॉड से बना डाली सब्जी
Embed widget