एक्सप्लोरर

दरभंगा में सरेआम कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक की गोली मारकर हत्या, तेजस्वी बोले- पूरी सरकार निर्लज्ज हो चुकी है

बिहार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. दरभंगा में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है. अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

पटना: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. उन्हें न तो पुलिस का डर है और न ही कानून व्यवस्था का खौफ. शनिवार को दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर सड़क निर्माण कंपनी के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घर से दफ्तर जा रहे कुशेस प्रसाद शाही जब अपनी गाड़ी से रानीपुर के पास से गुजर रहे थे तभी बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी.

उन्हें घायल अवस्था में दरभंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बदमाशों ने कुशेस प्रसाद के सिर और पेट में गोली मारी थी. कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक की हत्या की जांच के लिए एसडीपीओ सदर अनोज कुमार के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई है.

अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. घटना पर एसएसपी गरिमा मलिक का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. गुरुवार को भी पटना के एक बड़े कारोबारी की हाजीपुर में हत्या कर दी गई थी. शुक्रवार को मुजफ्फरपुर में एक ठेकेदार की हत्या की गई थी.

बिहार में हत्या की वारदातों को लेकर विपक्षी दल हमलावर है. पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, ''पटना और मुज़फ़्फ़रपुर में कारोबारियों की हत्या के बाद आज फिर दरभंगा, गया, बेगुसराय और गोपालगंज में व्यवसायियों की गोली मारकर निर्मम हत्या. नीतीश जी, आपके पास सीट शेयरिंग के अलावा कुछ काम बचा है कि नहीं?? अब क्या कहे, किससे कहे, कैसे कहे? पूरी सरकार निर्लज्ज हो चुकी है.''

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''बिहार में गाजर-मूली की तरह लोग काटे जा रहे है. चहुंओर गोलियों की तड़तड़ाहट से आम आदमी खौफ में है. CM ने थानों की बोली लगा दी है. जातीय आधार पर पोस्टिंग हो रही है. JDU नेताओं और पुलिसकर्मियों के लिए शराबबंदी कामधेनु गाय बन गयी है.''

यह भी पढ़ें-

चीन की हर चाल को भारत का जवाब है बोगीबील पुल, जानें क्या है इसकी खासियत

बिहार NDA में सीटों पर बन गई बात, रामविलास पासवान भेजे जाएंगे राज्यसभा, आज हो सकता है एलान

देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा की 'मुराद' नहीं होगी पूरी? बदला लेने की ताक में कमाल अख्तर और ST हसन!
Punjab politics: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू वोट बैंक पर सबकी नजर, हिंदुओं को रिझाने में AAP सबसे आगे
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू वोट बैंक पर सबकी नजर, AAP सबसे आगे
Bankipur Bypoll Election 2026: प्रशांत किशोर लड़ेंगे अपना पहला चुनाव? BJP का गढ़ बांकीपुर सीट फाइनल, ऐलान बाकी
प्रशांत किशोर लड़ेंगे अपना पहला चुनाव? BJP का गढ़ बांकीपुर सीट फाइनल, ऐलान बाकी
चलते-चलते बंद हो रहीं ई-रिक्शा, चालक परेशान, abp न्यूज़ की पड़ताल में चाइनीज ऐप का 'अटैक'
चलते-चलते बंद हो रहीं ई-रिक्शा, चालक परेशान, abp न्यूज़ की पड़ताल में चाइनीज ऐप का 'अटैक'

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
बीच समंदर में दिखा इंडियन नेवी का दम, जब भारतीय जहाज को डकैतों ने की लूटने की कोशिश, यूं खदेड़ा
Bankipur Bypoll Election 2026: प्रशांत किशोर लड़ेंगे अपना पहला चुनाव? BJP का गढ़ बांकीपुर सीट फाइनल, ऐलान बाकी
प्रशांत किशोर लड़ेंगे अपना पहला चुनाव? BJP का गढ़ बांकीपुर सीट फाइनल, ऐलान बाकी
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ, कहा- 'सारा संसार दुखी है'
'मुझे पॉलिटिक्स से दूर रहने दो...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बोले दिलजीत दोसांझ
कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल
कितने भारतीय बल्लेबाजों ने टी20 इंटरनेशनल में लगाए हैं 100 छक्के? लिस्ट में अभिषेक शर्मा भी शामिल
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौर पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
इतनी महंगी Skoda SUV मिनटों में Sold Out, जानिए क्या है इसकी खासियत
Embed widget