एक्सप्लोरर

झांसी: पेट्रोल 80 पार, यही है मोदी सरकार जैसे पोस्टरों के साथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

कांग्रेसी कार्यकर्ता अरविन्द वशिष्ठ ने बताया कि तेल के दाम तो बहुत पहले बढ़ने वाले थे लेकिन एनडीए सरकार कर्नाटक चुनाव का इंतजार कर रही थी. देश को बेवकूफ बनाया जा रहा है.

झांसी: लगातार ग्यारहवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया. कांग्रेसियों ने अच्छे दिन, लुटेरी सरकार और कई कार्टून की तख्तियां लेकर शहर के प्रमुख चौराहे पर जमकर नारेबाजी की.

झांसी: पेट्रोल 80 पार, यही है मोदी सरकार जैसे पोस्टरों के साथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

कार्यकर्ताओं के हाथों में अच्छे दिन का लॉलीपॉप वापस लो, जैसे जैसे पेट्रोल के रेट बढ़ रहे हैं रुपया गिर रहा है उसी तरह मोदी जी की गरिमा गिर रही है, पेट्रोल 80 पार डीजल 70 पार यही है मोदी सरकार, अबकी बार लुटेरी सरकार, गाड़ी रुला रही है, नमो पम्प मोदी जी तेरी आशिकी में लुट गए हम, कर दिया देश का बंटाधार अब नहीं चाहिए मोदी सरकार, टंकी नहीं भरना है बस दस रुपये का तेल स्कूटर पर छिड़क दो आग लगानी है. लिखे औऱ कार्टून बने पोस्टर थे.

झांसी: पेट्रोल 80 पार, यही है मोदी सरकार जैसे पोस्टरों के साथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

बढ़ती कीमतों से आम जनता के साथ किसान भी परेशान

कार्यकर्ता इकबाल खान के मुताबिक यूपीए की सरकार थी तो उस वक्त एनडीए बहुत हाय तौबा करती थी जबकि तब कच्चे तेल की कीमतें बहुत ज्यादा थीं. श्रीलंका और भूटान में पेट्रोल के दाम बहुत कम हैं जबकि भूटान में भारत ही तेल भेजता है.

झांसी: पेट्रोल 80 पार, यही है मोदी सरकार जैसे पोस्टरों के साथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

इम्तियाज हुसैन ने कहा कि तेल की कीमतों से किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. लोगों ने गाड़ियां अपने घरों में रख लीं हैं, वह साइकिल और पैदल चलने लगे हैं. सीनियर कांग्रेसी कार्यकर्ता अरविन्द वशिष्ठ ने बताया कि तेल के दाम तो बहुत पहले बढ़ने वाले थे लेकिन एनडीए सरकार कर्नाटक चुनाव का इंतजार कर रही थी. देश को बेवकूफ बनाया जा रहा है.

झांसी: पेट्रोल 80 पार, यही है मोदी सरकार जैसे पोस्टरों के साथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

लोगों का कहना था कि पेट्रोल लीटर में नहीं बल्कि मिली लीटर में खरीदना पड़ेगा

बता दें कि शहर में ही कल लोगों ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया था. इलाइट चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान होम्योपैथिक की बोतल में लोगों को पेट्रोल भेंट किया गया.

झांसी: पेट्रोल 80 पार, यही है मोदी सरकार जैसे पोस्टरों के साथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

शहर के सबसे व्यवस्त इलाइट चौराहे पर कुछ युवक युवतियां और बुजुर्ग जेब्रा लाइन के पास खड़े होकर लोगों से कह रहे थे कि मोदी दोबारा आए तो यही होगा. पेट्रोल की बढ़ती कीमत से आने वाले दिनों में पेट्रोल लीटर में नहीं बल्कि मिली लीटर में खरीदना पड़ेगा.

झांसी: पेट्रोल 80 पार, यही है मोदी सरकार जैसे पोस्टरों के साथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

लोगों के वाहनों में होम्योपैथी वाली शीशी से चरणामृत के बराबर पेट्रोल डीजल डाला गया.सामाजिक कार्यकर्ता पंकज रावत ने कहा कि पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के मकसद से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है. इस वजह से आम जनता अपने को ठगा सा महसूस कर रही है.

झांसी: पेट्रोल 80 पार, यही है मोदी सरकार जैसे पोस्टरों के साथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
अखिलेश यादव का तंज, 'बदहाली भरा कानपुर आज, यहां हर पद पर भाजपा'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
देहरादून: सास-बहू की जोड़ी की अलग पहचान, हुनर से बनीं आत्मनिर्भर
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस
बस्ती: बेटा अधिकारी बना तो पिता ने हाथी पर निकाला जुलूस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget