एक्सप्लोरर

कांग्रेस उपाध्यक्ष पर बोले नकवी, 'राहुल गांधी बोलेंगे तो बची-खुची कांग्रेस भी हो जाएगी स्वाहा'

बरेली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल अगर बोलेंगे तो बची खुची कांग्रेस भी ‘स्वाहा’ हो जाएगी. नकवी ने राहुल के उस बयान पर यह टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा है कि सरकार अगर उन्हें (संसद में) बोलने देगी तो भूचाल आ जाएगा.

mukhtar-abbas-naqvi-580x395

कांग्रेस के राजनीतिक पाखंड के पार्टनर बन गए हैं राहुल

केन्द्रीय मंत्री ने बीजेपी की परिवर्तन रैली के तहत आयोजित जनसभा में कहा, ‘‘राहुल गाँधी कहते हैं कि अगर वह बोलेंगे तो भूचाल आ जाएगा. ये बात सही है कि वह अगर बोलेंगे तो जो बची खुची कांग्रेस है, वह भी स्वाहा हो जाएगी.’’ उन्होंने कहा, ‘‘राहुल का कहना है कि हम तो डूबे हैं सनम, तुमको भी ले डूबेंगे. राहुल कांग्रेस के राजनीतिक पाखंड के पार्टनर बन गए हैं. इस भूचाल में वह भी जाएंगे.’’

नोटबंदी से तो बेईमान और भ्रष्टाचारियों को चिंता

नोटबंदी को लेकर नकवी ने चुटकी ली कि बीएसपी सुप्रीमो मायावती, एसपी मुखिया मुलायम सिंह यादव, तृणमूल कांग्रेस नेता ममता बनर्जी और राहुल नोटबंदी से इतना परेशान क्यों हैं? उन्होंने कहा कि मायावती, मुलायम, ममता और राहुल सहित कुछ खास लोग परेशान हैं. काला धन रखने वाले ध्यान रखें कि नोटबंदी हुई है तो उनकी भी नाकेबंदी हो जाएगी. नोटबंदी से तो बेईमान और भ्रष्टाचारियों को चिंता करनी चाहिए.

मैं संसद में बोलूंगा तो भूचाल आ जाएगा: राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है. राहुल ने कहा कि यदि उन्हें संसद में बोलने का मौका दिया गया तो 'भूचाल आ जाएगा'. संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "बीते एक महीने से मैं लोकसभा में बोलना चाहता हूं कि देशभर में नोटबंदी के बाद गरीबों के दिल में क्या है..लेकिन मुझे अपनी बात कहने से रोका जा रहा है." उन्होंने कहा, "यदि वे मुझे संसद में बोलने की इजाजत देते हैं तो आप देखेंगे की भूचाल आ जाएगा."

कांग्रेस उपाध्यक्ष पर बोले नकवी, 'राहुल गांधी बोलेंगे तो बची-खुची कांग्रेस भी हो जाएगी स्वाहा

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि नोटबंदी भारत के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, "वह पूरे देशभर में भाषण दे रहे हैं, लेकिन लोकसभा में आने से डर रहे हैं. वह चर्चा से क्यों दूर भाग रहे हैं? वे लोकसभा में बैठने के लिए तैयार नहीं है. क्या कारण है?"

भारत के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला

उन्होंने कहा, "यह भारत के इतिहास में सबसे बड़ा घोटाला है. यदि मैं इसे सदन के अंदर कहूं तो मोदी जी बैठने के लायक नहीं रहेंगे. मैं सबसे बड़े घोटाले के बारे में बात करना चाहता हूं जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करवाया है, लेकिन मुझे बोलने से रोका जा रहा है."

राहुल गांधी ने कहा, "पहले वे कालेधन के बारे में बात कर रहे थे, फिर वे नकली नोटों की बात करने लगे और अब वे कैशलेस अर्थव्यवस्था की बात कर रहे है. आइए और हमसे बात कीजिए. वे और हम सब चर्चा करेंगे और आम लोग नोटबंदी के बारे में सबकुछ जान सकेंगे. किसको इससे फायदा मिल रहा है, किसको इससे नुकसान हो रहा है और यह क्यों किया गया." संसद के मौजूदा शीत सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच नोटबंदी को लेकर हंगामा जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
दोराहे पर झारखंड सरकार! JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के खिलाफ उतरे उम्मीदवार
UP Weather: यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में मानसून का कहर जारी, आज 23 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget