एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी का फैसला: यूपी में बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ लालटेन यात्रा निकालेगी कांग्रेस

यूपी में बिजली के रेट खासे बढ़ गए हैं. ऐसे में प्रियंका गांधी ने फैसला किया है कि कांग्रेस सरकार के इस कदम का विरोध करेगी. उन्होंने विरोध प्रदर्शन की तैयारी की है.

लखनऊ: यूपी में बिजली बिल बढ़ाए जाने के ख़िलाफ़ प्रियंका गांधी ने लालटेन जलाने का फैसला किया है. कांग्रेस की तैयारी राज्य भर में विरोध प्रदर्शन करने की है. वो भी चार दिनों तक. प्रियंका के ऑफ़िस से पार्टी के सभी छोटे बड़े नेताओं को संदेश भेज दिया गया है. ये भी कहा गया है कि इस अभियान में सब जुटें.

पिछले कुछ दिनों से प्रियंका यूपी के नेताओं को दिल्ली बुला कर बैठक कर रही हैं. ऐसी ही मीटिंग के दौरान ये बात सामने आई कि बिजली को लेकर कुछ किया जाए. नेताओं ने बताया कि बिजली दर में बढ़ोतरी से जनता परेशान है. इसके बाद प्रियंका गांधी ने चार दिनों के विरोध कार्यक्रम का एलान कर दिया.

विरोध प्रदर्शन के पहले दिन कांग्रेस यूपी में लालटेन यात्रा निकालेगी. राज्य के सभी शहरों के बाज़ार और चौक चौराहों से ये यात्रा निकाली जाएगी. पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभी से लालटेन का इंतज़ाम करने को कहा गया है. शाम 7 बजे लालटेन जला कर कांग्रेस के कार्यकर्ता योगी सरकार के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतरेंगे.

लालटेन जला कर लोगों को बतायेंगे कि बढ़े हुए बिजली बिल देने के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं. लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस पहली पार किसी मुद्दे पर सड़क पर उतरेगी. पार्टी ने इसे कामयाब बनाने के लिए सभी विधायकों, पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों को अपने अपने इलाक़ों में रहने को कहा है.

इसी हफ़्ते यूपी में बिजली की दरों में बढ़ोतरी की गई है. इस बार घरेलू उपभोक्ताओं के लिए रेट 8 से 12 फ़ीसदी बढ़ाई गई है. जबकि व्यावसायिक संस्थानों के लिए बिजली दर 5 से 10 प्रतिशत महँगी हो गई है. विधानसभा की तेरह सीटों पर उप चुनाव से पहले इसी बहाने कांग्रेस जनता का मूड नापने की तैयारी में है.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के इस फ़ैसले का विरोध तो किया है. लेकिन इसके ख़िलाफ़ आंदोलन करने पर अभी कोई फ़ैसला नहीं हुआ है.

बीएसपी ऐसा पार्टी है जो कभी सड़क पर उतर कर आंदोलन नहीं करती है. वैसे मायावती ने भी ट्वीट कर इस फ़ैसले पर विरोध जताया है. प्रियंका गांधी हर हाल में यूपी में कांग्रेस को विपक्ष के विकल्प के तौर पर मज़बूत करना चाहती हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने संगठन में भारी फेरबदल करने का मन भी बनाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget