एक्सप्लोरर

अमेठी पहुंच कर 'भावुक' हुए राहुल गांधी ने कहा- हार के लिए कमजोर संगठन जिम्मेदार

2004 से 2019 तक लगातार पंद्रह सालों तक संसद में अमेठी का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस बार लगभग 55 हजार वोटों से हराया था.

अमेठी: लोकसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान भावुक अंदाज में कहा कि अमेठी से उनका पारिवारिक रिश्ता है. वो और प्रियंका गांधी पहले की तरह ही अमेठी आते रहेंगे. राहुल ने कहा कि वो वायनाड से सांसद चुने गए हैं लेकिन अमेठी के लोगों के लिए हमेशा मौजूद रहेंगे.

चुनाव नतीजों के डेढ़ महीने बाद अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने मीडिया से बात नहीं की. राहुल ने अमेठी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक एक घन्टे में खत्म कर दी जबकि बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता राहुल से मिलने पहुंचे थे. बैठक में प्रवेश ना मिलने से कुछ कार्यकर्ता नाराज भी हुए और मीडिया से कहा कि जमीनी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा होती रही है और हार के बावजूद रवैया नहीं बदला है.

अमेठी पहुंच कर 'भावुक' हुए राहुल गांधी ने कहा- हार के लिए कमजोर संगठन जिम्मेदार

बैठक में हार की समीक्षा भी हुई. बैठक से निकले लोगों ने बताया कि राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़ने की नसीहत देते हुए कहा कि हार की जिम्मेदारी सबकी है. कार्यकर्ताओं के मुताबिक राहुल ने कहा कि हार की जिम्मेदारी मेरी भी है और कार्यकर्ताओं की भी. जनता से शिकायत नहीं है कमजोर संगठन के कारण चुनाव में हार मिली.

अमेठी पहुंच कर 'भावुक' हुए राहुल गांधी ने कहा- हार के लिए कमजोर संगठन जिम्मेदार

आपको बता दें कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश का हिस्सा है जिसकी प्रभारी कांग्रेस महासचिव और राहुल की बहन प्रियंका गांधी हैं. प्रियंका गांधी राहुल के साथ नहीं पहुंची थी. पिछले महीने प्रियंका और सोनिया गांधी ने रायबरेली पहुंच कर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया था.

अमेठी पहुंच कर 'भावुक' हुए राहुल गांधी ने कहा- हार के लिए कमजोर संगठन जिम्मेदार

राहुल गांधी की बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल से कहा कि बीजेपी सरकार ने चुनाव में पूरी मशीनरी झोंक दी. धनबल का बेहिसाब इस्तेमाल किया. कुछ ने ईवीएम में गड़बड़ी की बात भी की. कुछ कार्यकर्ताओं ने राहुल से कांग्रेस अध्यक्ष पद नहीं छोड़ने का अनुरोध किया.

2004 से 2019 तक लगातार पंद्रह सालों तक संसद में अमेठी का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल गांधी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस बार लगभग 55 हजार वोटों से हराया था. इसके बाद राहुल बुधवार को पहली बार अमेठी आए थे. हालांकि उन्होंने जून के पहले हफ्ते में ही केरल के वायनाड का दौरा किया था जहां से इस बार वो सांसद चुने गए हैं. लोगों को इंतजार था कि राहुल अमेठी कब आएंगे? डेढ़ महीने बाद राहुल अमेठी पहुंचे तो लेकिन 'औपचारिकता' के अंदाज में!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने', शिवपाल यादव के आजम खान वाले बयान पर बोले संजय निषाद
Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
Live: चमोली हादसे में 6 लोगों की मौत, टनल में पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget