एक्सप्लोरर

नीति आयोग ने 'झूठ' में मोदी-योगी को भी पीछे छोड़ दिया है: कांग्रेस

कांग्रेस ने कहा कि केंद्रीय नीति आयोग ने राजनैतिक बयानबाजी करते हुए पीएम मोदी एवं सीएम योगी के विकास संबंधी झूठ को भी चार कदम पीछे छोड़ दिया.

लखनऊ: कांग्रेस ने कहा कि केंद्रीय नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने राजनैतिक बयानबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास संबंधी झूठ को भी चार कदम पीछे छोड़ दिया. यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमरनाथ अग्रवाल ने जारी बयान में कहा, "नीति आयोग के उपाध्यक्ष ने प्रेसवार्ता में कहा कि यूपी आगे बढ़ चुका है. पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे की 80 फीसदी भूमि का अधिग्रहण, खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) दिसंबर, 2018 तक पूर्ण होने और पूरे प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों में 10 लाख आवासों का निर्माण होने का दावा किया. यह तथ्य पूरी तरह भ्रामक एवं राजनीतिक बयानबाजी मात्र है."

नीति आयोग ने 'झूठ' में मोदी-योगी को भी पीछे छोड़ दिया है: कांग्रेस

प्रवक्ता ने कहा, "क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में आवासों का लक्ष्य ही नौ लाख है और जुलाई तक जिसकी धनराशि भी जारी नहीं हो पाई थी, ऐसे में 10 लाख आवास के निर्माण की बात करना पूरी तरह भ्रामक एवं मिथ्या है. इतना ही नहीं, पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे का जहां तक सवाल है, इसका अभी तक मात्र प्रस्ताव ही केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच लटका हुआ है एवं स्वयं प्रदेश सरकार अभी तक इस स्थिति को स्पष्ट नहीं कर पाई है कि इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण केंद्र सरकार करेगी या प्रदेश सरकार."

अग्रवाल ने कहा, "इसका अभी तक कोई प्लान भी तैयार नहीं हुआ है, क्योंकि पूर्व के प्रस्ताव का, जिसका टेंडर भी हो चुका था योगी सरकार ने यह कहते हुए निरस्त कर दिया था कि इसका दायरा और बढ़ाया जाएगा. इसके अलावा खुले में शौच मुक्त के बारे में नीति आयोग द्वारा प्रदेश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया गया है, क्योंकि प्रदेश सरकार खुद इसके बारे में धनाभाव की बात स्वीकार कर चुकी है."

प्रवक्ता ने कहा कि अभी तक मोदी जी के जुमले और योगी जी के कल्पित विकास के सपने ही देखने और सुनने को मिल रहे थे, अब इनके अधिकारी भी इनसे चार कदम आगे बढ़ चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
PM मोदी की डिग्री से जुड़ा मामला, अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर आया बड़ा फैसला
PM मोदी की डिग्री से जुड़ा मामला, अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर आया बड़ा फैसला
'बहुत देर हो इससे पहले...' उद्धव और राज का वीडियो शेयर कर बोले अभिजीत दीपके
'बहुत देर हो इससे पहले...' उद्धव और राज का वीडियो शेयर कर बोले अभिजीत दीपके
जयपुर: सैलरी के विवाद में युवक को लाठी डंडों से पीटा, मौके पर मौत
जयपुर: सैलरी के विवाद में युवक को लाठी डंडों से पीटा, मौके पर मौत

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget