एक्सप्लोरर

बुलंदशहर हिंसा: योगी आदित्यनाथ UP को अराजक तत्वों के हवाले कर चुनाव प्रचार में व्यस्त-कांग्रेस

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश को ‘अराजक तत्वों’ को ‘सौंपने’ के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अपनी पार्टी के लिए प्रचार करने में व्यस्त हैं.

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा पर कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथ लेते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि प्रदेश को ‘अराजक तत्वों’ को ‘सौंपने’ के बाद वह अपनी पार्टी के लिए प्रचार करने में व्यस्त हैं. पार्टी ने यह भी कहा कि यह हिंसा कानून और व्यवस्था की सबसे बदतर विफलता है और उन्हें देशभर में चुनाव प्रचार के लिए ‘घूमने’ से पहले अपने घर को व्यवस्थित करना चाहिए. बुलंदशहर में कथित रूप से गोकशी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के दौरान भीड़ हिंसक हो गई और पुलिस चौकी को आग लगा दी और पुलिस के साथ संघर्ष किया, जिसने गोली चला दी. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश को ‘अराजक तत्वों’ को ‘सौंपने’ के बाद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ अपनी पार्टी के लिए प्रचार करने में व्यस्त हैं. बुलंदशहर हिंसा: योगी आदित्यनाथ UP को अराजक तत्वों के हवाले कर चुनाव प्रचार में व्यस्त-कांग्रेस उन्होंने ट्विटर पर कहा, ‘‘ आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को अराजक तत्वों के हवाले कर चुनाव भ्रमण में व्यस्त हैं और क़ानून व्यवस्था का दिवाला निकल गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ क़ानून का शासन नहीं, भीड़तंत्र की बेलगाम हिंसा अब भाजपा सरकारों की असल पहचान हैं.’’ कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में इस प्रकृति की विफलता कानून और व्यवस्था और शासन की सबसे बदतर नाकामी है. सिंघवी ने दूसरों से अपनी मिसाल का अनुसरण करने के लिए कहने को लेकर आदित्यनाथ की आलोचना की. कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री देशभर में प्रचार कर रहे हैं और उनके अपने ही राज्य में ऐसी हिंसा हो रही है. उन्होंने कहा कि सुशासन के मामले में भाजपा के ‘पोस्टर बॉय’ को देशभर में घूमकर प्रचार करने और अन्य को भाषण देने से पहले अपना घर व्यवस्थित करना चाहिए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा', नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर
'जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें युवा', नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था को नई गति देने पर CM योगी का जोर
Himachal News: महिलाओं के लिए पहला सरकारी नशामुक्ति केंद्र ‘नवजीवन’ शुरू, CM सुक्खू ने किया लोकार्पण
हिमाचल: महिलाओं के लिए पहला सरकारी नशामुक्ति केंद्र ‘नवजीवन’ शुरू, CM सुक्खू ने किया लोकार्पण
महाराष्ट्र में नाबालिग के अवैध गर्भपात और नवजात की बिक्री की कोशिश, 4 डॉक्टरों सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज
महाराष्ट्र में नाबालिग के अवैध गर्भपात और नवजात की बिक्री की कोशिश, 4 डॉक्टरों सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज
दीपक प्रकाश को MLC उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'ये सवाल तो…'
दीपक प्रकाश को MLC उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'ये सवाल तो…'

वीडियोज

YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
UP Politics: इमरान मसूद का सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा बयान, कहा- वो हवा में बात...
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Box Office: वरुण धवन की फिल्म हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
'है जवानी तो इश्क होना है' हिट या फ्लॉप? जानें- तीन दिनों में बजट का कितना वसूल किया
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
Embed widget