एक्सप्लोरर

छात्रा ने किया छेड़छाड़ का विरोध तो पीट-पीट कर मार डाला, परिवार ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

यूपी के बदायूं से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक लड़की के साथ छेड़खानी की गई जिसका विरोध करने पर उसे पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया.

बदायूं: यूपी के बदायूं में एक छात्रा को छेड़छाड़ का विरोध करने पर दरिंदों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया. वहीं इस मामले में आईजी डीके ठाकुर ने बदायूं एसएसपी को जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं तो परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिल गई है.

छात्रा का भाई आईजी डीके ठाकुर से शिकायत करने पहुंचा. पीड़ित बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहता है. उसका आरोप है कि 13 अक्टूबर को उसकी बहन के साथ गांव के ही 4 लोगों ने छेड़छाड़ की और जब उसने इस बात का विरोध किया तो उसे लाठी डंडों से पीटा और उसका सिर दीवार में मार दिया.

उसका कहना है कि पहले वह अपनी बहन को बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और उसके बाद हालत गंभीर होने पर बरेली जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई. उसका आरोप है कि अब हत्यारे समझौते का दबाव बना रहे हैं.

उसने कहा कि उसे भी जान का खतरा है. आरोप है कि वह अपनी बहन को पहले बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गया था लेकिन जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे गंभीर हालत होने के बावजूद घर भेज दिया. जिसके बाद पीड़ित अपनी बहन को लेकर बरेली के जिला अस्पताल पहुंचा. 4 दिन तक चले उपचार के बाद छात्रा ने दम तोड़ दिया.

वहीं इस मामले में आईजी डीके ठाकुर का कहना है कि मामले की जांच के लिए बदायूं के एसएसपी को कहा गया है. उन्होंने कहा कि जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना के 4 दिन बीतने के बावजूद अभी तक सभी आरोपी फरार हैं. अब देखना यह है कि पुलिस कब तक चारों आरोपियों को गिरफ्तार करती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget