एक्सप्लोरर

दिमागी बुखार से हर साल होने वाली मौतों पर सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान

दलित आंदोलन को लेकर हुई हिंसा पर योगी ने कहा कि वह महापुरुषों का बेहद सम्मान करते हैं, लेकिन महापुरुषों के नाम पर अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट को लेकर केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारें संवेदनशील हैं.

देवरिया: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से जुड़े दो बड़े अभियान 'दस्तक' और 'स्कूल चलो अभियान-2018' की शुरुआत की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि जेई/इंसेफेलाइटिस के खात्मे के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि दिमागी बुखार से पीड़ित खास तौर 38 जनपदों समेत पूरे प्रदेश से इंसेफेलाइटिस-दिमागी बुखार के खात्मे के लिए हम सफल होंगे.

लबकनी गांव में आयोजित सभा में उन्होंने देवरिया में मेडिकल कालेज खोलने का ऐलान किया और कहा कि इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है. देवरिया जिला अस्पताल के बगल में ही मेडिकल कालेज खुलेगा.

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को हर संभव मदद दे रही है. गेहूं का समर्थन मूल्य 110 रुपये बढ़ाकर 1745 रुपये प्रति कुंतल कर दिया गया है. भुगतान 72 घंटे के अंदर किसानों के खाते में किया जाएगा. किसानों की सुविधा के लिए 5500 क्रय केंद्र एक अप्रैल से चालू कर दिए गए हैं.

दलित आंदोलन को लेकर हुई हिंसा पर योगी ने कहा कि वह महापुरुषों का बेहद सम्मान करते हैं, लेकिन महापुरुषों के नाम पर अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि एससी-एसटी एक्ट को लेकर केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारें संवेदनशील हैं.

इससे पहले सीएम योगी ने आज विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गौरी बाजार के ग्राम लकबनी में दस्तक अभियान व स्वच्छता से सिद्धि पखवाड़ा बूथ का उद्घाटन किया. साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सारथी संदेश वाहिनी को बच्चों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर सीएम ने जेई व एईएस टीकाकरण के लिए बच्चों को प्रेरित किया.

टीकाकरण शिविर के उद्घाटन के बाद गौरी बाजार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया व भर्ती मरीजों का हाल जाना. योगी ने यहां एंटी-लार्विसिडल मछली गंबुसिया या मच्छरफिश का निरीक्षण किया. साथ ही ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा कार्यक्रम के दौरान देवरिया की मलिन बस्ती का भ्रमण किया.

इसके बाद मुख्यमंत्री ने गौरी बाजार में ही स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया और अभियान के तहत बच्चों को बैग, पुस्तक, ड्रेस, जूते व मोजे वितरित किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेवर एयरपोर्ट से धान खरीद और साड़ी वितरण तक... UP कैबिनेट में हुए ये 39 फैसले
जेवर एयरपोर्ट से धान खरीद और साड़ी वितरण तक... UP कैबिनेट में हुए ये 39 फैसले
CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
धनौल्टी विधानसभा चेहरों की सीट, 2027 चुनाव में BJP की राह नहीं होगी आसान
धनौल्टी विधानसभा चेहरों की सीट, 2027 चुनाव में BJP की राह नहीं होगी आसान
जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलने पर आशुतोष रांका ने कसा तंज, पूछा- इनको सलाह कौन दे रहा?
जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलने पर आशुतोष रांका ने कसा तंज, पूछा- इनको सलाह कौन दे रहा?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
Live: इंडिया गठबंधन के सांसदों की शाम 5 बजे बैठक, राष्ट्रपति से 8 बजे करेंगे मुलाकात
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget