एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात, पानी की तरह पाइपलाइन से घर-घर पहुंचेगी गैस: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बड़ी सौगात दी है. जल्द ही घर-घर में पानी की तरह ही पाइपलाइन के जरिए गैस भी पहुंचेगी.

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बड़ी सौगात दी है. जल्द ही घर-घर में पानी की तरह ही पाइपलाइन के जरिए गैस भी पहुंचेगी. उन्होंने कहा कि हमेशा शिकायत मिलती रही है कि गैस और आपूर्ति में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है. इसके साथ घटतौली की शिकायतें भी मिलती रही हैं. लेकिन आप लोगों को सिलेंडर स्टोर करने और घर ले आने के झंझट और खर्च से मुक्ति मिलेगी. इसके साथ ही प्राकृतिक गैस के उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण में भी भारी कमी आएगी. उपभोक्ता जितनी गैस का प्रयोग करेंगे उसका ही उन्हें भुगतान करना होगा.

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रांगण में भव्य पंडाल के भीतर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सीधा प्रसारण के लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी. गोरखपुर में कार्यक्रम स्थल पर दीप प्रज्वलन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद उन्होंने परियोजना का लोकार्पण किया. इसके पूर्व उन्होंने जनसमूह के साथ न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना. बल्कि, उनकी बातों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास भी किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये गैस न केवल पर्यावरण, बल्कि आपके जीवन को भी बेहतर तरीके से आगे बढ़ा सकती है. यूपी की 23 करोड़ की आबादी को इस सुविधा का लाभ मिलेगा. आज पूरे देश के अंदर 6 करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिलने वाला है. जिनके पास रसोई गैस की सुविधा नहीं है, उन्हें रसोई गैस के तर्ज पर अब पानी के पाइप की तरह ये गैस मिलेगी.

उन्होंने कहा कि गैस पाइप लाइन के जरिए आप जितना खर्च करेंगे, उतना ही पैसा देना होगा. सिलेंडर लाने का खर्च भी बचेगा और सिलेंडर की अपेक्षा में ये काफी किफायती भी होगा. प्राकृतिक गैस एलपीजी की तुलना में सस्ता है. उज्जवला योजना के तहत प्रदेश के लगभग 72 लाख से अधिक परिवारों को रसोई गैस का नि:शुल्क कनेक्शन दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, DM-SP ने दी अहम जानकारी
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा हटाने को लेकर विवाद, DM-SP ने दी अहम जानकारी
'लक्ष्मी योजना' की शर्तों पर कांग्रेस का हमला, 'महिलाओं में किया जा रहा है भेदभाव'
'लक्ष्मी योजना' की शर्तों पर कांग्रेस का हमला, 'महिलाओं में किया जा रहा है भेदभाव'
12 दिन दिल्ली के इन रास्तों पर जाना होगा मुश्किल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
12 दिन दिल्ली के इन रास्तों पर जाना होगा मुश्किल, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget