एक्सप्लोरर

सीएम योगी का बीएसपी सुप्रीमो मायावती को जवाब- चौकीदार के अलर्ट होने से चोर बेचैन हो गये हैं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती के बयान पर आपत्ति जताई है. जानिए क्या कहा है सीएम योगी ने.

लखनऊ/गोरखपुर: बीएसपी सुप्रीमो मायावती के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चौकीदार के अलर्ट रहने से चोर बेचैन और असहज हो गये हैं. इससे पहले बीएसपी सुप्रीमो ने कहा था कि बीजेपी चुनाव हार रही है और हारने के बाद योगी चौकीदारी कर सकते हैं.

मायावती ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कहा, 'बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें बस संविधान-कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है."

उन्होंने ट्वीट किया, 'बीजेपी के मंत्री और नेतागण पीएम श्री मोदी की देखादेखी ‘चौकीदार’ बन गये हैं. पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे लोग बड़ी दुविधा में हैं कि क्या करें? जनसेवक/योगी रहें या अपने को चौकीदार घोषित करें. बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें बस संविधान/कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है.’’

मायावती ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला और तंज कसते हुए कहा, "राफेल सौदे की गोपनीय फाइल यदि चोरी हो गई तो गम नहीं, किन्तु देश में रोजगार की घटती दर और बढ़ती बेरोजगारी एवं गरीबी, श्रमिकों की दुर्दशा, किसानों की बदहाली आदि के सरकारी आंकड़े पब्लिक नहीं होनी चाहिये. वोट/इमेज की खातिर उन्हें छिपाये रखना है. क्या देश को ऐसा ही चौकीदार चाहिए?"

सीएम योगी का बीएसपी सुप्रीमो मायावती को जवाब- चौकीदार के अलर्ट होने से चोर बेचैन हो गये हैं

मायावती के ट्वीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में कहा, 'चौकीदार के अलर्ट होने से चोर बेचैन और असहज हो गये हैं.'

उन्होंने कहा, 'मैं और पूरा प्रदेश मायावतीजी की चिंता और बेचैनी को अच्छी तरह से समझते हैं, क्योंकि उनके कार्यकाल में लूट और भ्रष्टाचार के नये रिकार्ड बने थे और अब जब चौकीदार के अलर्ट होने से यह सब बंद हो गया है तो वह असहज महसूस कर रही हैं. चूंकि पूरा देश अलर्ट है इसलिए जिन्होंने देश के संसाधनों को लूटा था उन्हें अब परेशानी हो रही है.'

उन्होंने कहा, 'पूरे देश में हर जगह चौकीदार है और चौकीदार पूरी तरह से अलर्ट है और चोर असहज महसूस कर रहे हैं. वास्तव में हर सजग नागरिक चौकीदार है और चूंकि मैं योगी हूं इसलिए मैं धर्म, समाज और संस्कृति का चौकीदार हूं और एक मुख्यमंत्री होने के नाते मैं प्रदेश का चौकीदार हूं.'

राम गोपाल यादव का बयान घटिया राजनीति का उदाहरण, देश से माफी मांगनी चाहिए- योगी

सशस्त्र बलों की कुर्बानी पर कभी सवाल नहीं उठाना चाहिए- अखिलेश यादव

वाराणसी लोकसभा सीट: नरेंद्र मोदी के सामने चुनाव मैदान में किसे उतारेगा विपक्ष

सरकार बदलने पर पुलवामा हमले की होगी जांच, बड़े-बड़े लोग फंसेंगे- रामगोपाल यादव

श्रेय लेने वाली सरकार बताए, नीरव मोदी को भगाया किसने था- प्रियंका गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: विपक्ष पर भड़के CM योगी, 'लगता है कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पूरे...'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
Rajasthan News: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार
राजस्थान: UCC पर जनसुनवाई पर कांग्रेस का हमला, डोटासरा बोले- सियासी रोटियां सेंक रही सरकार

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget