एक्सप्लोरर

मुझे चिंता है कि प्रवासी श्रमिकों का नीतीश सरकार से कहीं विश्वास ना उठ जाए-चिराग पासवान

चिराग पासवान का कहना है कि नीतीश सरकार से प्रवासी श्रमिकों का विश्वास नहीं उठ जाए.उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को फंसे श्रमिकों से सीधा संवाद करना चाहिए.

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने बुधवार को कहा कि उन्हें चिंता है कि कहीं प्रवासी श्रमिकों का बिहार सरकार से विश्वास तो नहीं उठता जा रहा है.

चिराग ने एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में कहा, '' श्रमिकों में जितना आक्रोश दिख रहा है, मुझे यह चिंता है कि कहीं इनका बिहार सरकार से विश्वास तो नहीं उठता जा रहा है. मैं चाहूंगा कि श्रमिकों का हमारी सरकार और हमारे मुख्यमंत्री पर भरोसा कायम हो. इसलिए बार-बार कह रहा हूं कि संवाद हो ताकि उन्हें लगे कि हमारी सरकार उनके साथ है.''

चिराग ने कहा, ''श्रमिकों का पंजीकरण एक बड़ी समस्या है. बिहार सरकार ने जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, उस पर बातचीत नहीं हो पा रही है.'' उन्होंने कहा कि पंजीकरण की प्रक्रिया सरल बनाई जाए. लॉकडाउन के दौरान विभिन्न राज्यों में फंसे बिहार के श्रमिकों की समस्या को लेकर चिराग ने कहा कि उत्तर प्रदेश की तरह उन्हें वापस लाया जाए.

उन्होंने कहा कि पहले दूसरे राज्यों से प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए नीति नहीं होने की दुहाई दी गई पर अब केंद्र सरकार ने नीति बना दी है. कम से कम राजमार्गों पर फंसे मजदूरों को लाया जाए. चिराग ने कहा कि उनकी रेल मंत्री से बात हुई है. उन्होंने कहा है कि जितनी ट्रेनें मांगी जाएंगी, उपलब्ध कराई जाएंगी. यह बिहार सरकार का काम है.

ये भी पढ़ें-

वित्त मंत्री आज करेंगी राहत पैकेज के दूसरे चरण का एलान, कल MSME सेक्टर और कर्मचारियों को दी थी सौगात

मुजफ्फरनगर: प्रवासी मजदूरों को रोडवेज की बस ने कुचला, छह की मौके पर ही मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
CEC और SIR के खिलाफ पटना में राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
'जब तक यह समस्या नहीं निपटेगी तब तक...', प्रोटेस्ट पर प्रशांत किशोर का बड़ा दावा
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस
नवरात्रि पर सपा दफ्तर के बाहर लगा खास पोस्टर, महिला वोटरों पर दिखा फोकस

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget