एक्सप्लोरर

चिन्मयानंद मामला: हाईकोर्ट में सुनवाई आज, एसआईटी पेश करेगी प्रोग्रेस रिपोर्ट

कानून की छात्रा से रेप के आरोपी स्वामी चिन्मयानंद को एसआईटी ने शुक्रवार सुबह उनके आश्रम से गिरफ्तार कर लिया. उनसे रंगदारी की मांग करने के सिलसिले में तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

प्रयागराज: एलएलएम छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में जेल भेजे गए स्वामी चिन्मयानंद मामले में आज इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर गठित जस्टिस मनोज मिश्र और जस्टिस मंजूरानी चौहान की डिवीजन बेंच इस मामले में सुबह करीब ग्यारह बजे सुनवाई करेगी. सुनवाई में इस मामले की जांच कर रही एसआईटी को अब तक की जांच की प्रोग्रेस रिपोर्ट पेश करनी होगी.

वहीं दूसरी तरफ पीड़ित छात्रा और उसका परिवार भी कल की सुनवाई के दौरान कोर्ट में रहेगा. पीड़ित परिवार इसके लिए प्रयागराज पहुंच गया है. पीड़ित परिवार अदालत से अपनी सुरक्षा - एसआईटी के रवैये और इंसाफ के मुद्दे पर अपना पक्ष रख सकता है. एसआईटी की तरफ से पीड़ित छात्रा व उसके साथयों द्वारा स्वामी चिन्मयानंद को ब्लैकमेल करने के आरोपों को लेकर अदालत से दिशा निर्देश भी मांग सकती है. दूसरी तरफ छात्रा अपने ऊपर लटक रही गिरफ्तारी की तलवार से बचने के लिए भी अदालत से गुहार लगा सकती है.

छात्रा और उसका परिवार पिछले हफ्ते तीन दिनों तक प्रयागराज में रूककर वकीलों से कानूनी सलाह ले चुका है, लिहाज़ा उसकी तरफ से कोर्ट में कई प्वाइंट्स पर अपनी बात रखे जाने की पूरी उम्मीद है. चिन्मयानंद की तरफ से कोर्ट में कल कोई वकील पेश होगा या नहीं, यह अभी साफ़ नहीं है. सुनवाई के दौरान पीड़ित छात्रा व उसके परिवार को कोर्ट में पर्याप्त सुरक्षा भी मुहैया कराई जाएगी.

ये है पूरा मामला

उल्लेखनीय है कि स्वामी शुकदेवानंद विधि महाविद्यालय में पढ़ने वाली एलएलएम की छात्रा ने 24 अगस्त को एक वीडियो वायरल कर स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण तथा कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने के आरोप लगाए थे. लड़की ने अपनी और अपने परिवार को जान का खतरा बताया था.

इस मामले में पीड़िता के पिता की ओर से कोतवाली शाहजहांपुर में अपहरण और जान से मारने की धाराओं में स्वामी चिन्मयानंद के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया था. इससे एक दिन पहले स्वामी चिन्मयानंद के अधिवक्ता ओम सिंह ने पांच करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का भी मुकदमा दर्ज कराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में आज मौसम रहेगा साफ, AQI मध्यम श्रेणी में, जानें ताजा अपडेट
UP MLC Election Results 2026 Live: 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
Live: यूपी विधान परिषद की 11 सीटों पर मतगणना, 152 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget