एक्सप्लोरर

मुआवजे की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर रखा बच्चे का शव, नौचंदी समेत 3 ट्रेन 4 घंटे खड़ी रहीं

मुआवजे के मांग को लेकर ग्रामीणों ने बच्चे के शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर जाम लगा दिया. 10 साल का समीर कल (शुक्रवार) से घर से लापता था. लंबी तलाश के बाद रेलवे अंडरपास में भरे पानी से उसका शव बरामद किया गया.

मेरठ: मुआवजे के मांग को लेकर ग्रामीणों ने बच्चे के शव को रेलवे ट्रैक पर रखकर जाम लगा दिया. 10 साल का समीर कल (शुक्रवार) से घर से लापता था. लंबी तलाश के बाद रेलवे अंडरपास में भरे पानी से उसका शव बरामद किया गया. इसी जगह कल बच्चों से भरी हुई स्कूल बस भी पानी में डूब गई थी. शुक्रवार को तेज बारिश में चन्दसारा गांव के मजदूर पिता वकील का बेटा समीर घर से निकल आया. रेलवे हाल्ट के नीचे फंसी बस के बच्चों से बतियाते उसे ग्रामीणों ने देखा था. बारिश के तेज होने के बाद सभी स्कूली बच्चों को उनके घरों तक पहुँचा दिया गया था. ग्रामीणों ने समीर को अंडरपास के नजदीक पानी मे खेलते देखा था. समीर जब देर शाम तक घर नही पहुंचा तो परिजन उसे रात तक खोजते रहे. समीर को अंडरपास के निकट देखने वाले ग्रामीणों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की और पुलिस को अंडरपास के आसपास समीर की तलाश करने को कहा. मुआवजे की मांग को लेकर रेलवे ट्रैक पर रखा बच्चे का शव, नौचंदी समेत 3 ट्रेन 4 घंटे खड़ी रहीं आज सुबह से समीर की तलाश शुरू की गई और अंडरपास में भरे कई फ़ीट गहरे पानी मे गोताखोर उतारे गए. करीब 3 घंटे के तलाश के बाद समीर का शव बरामद कर लिया गया. 24 घंटे में रेलवे अंडरपास पर हुई दो घटनाओं से सहमे ग्रामीणों ने रेलवे के खिलाफ आक्रोशित होकर ट्रैक पर जाम लगा दिया. ग्रामीणों ने समीर के शव को रेलवे ट्रैक पर रखा और सैंकड़ो की तादात में खुद भी वही बैठ गए. सुबह 9 बजे से जाम रेलवे ट्रैक दोपहर 1 बजे खोला जा सका. इस दौरान नौचंदी एक्सप्रेस समेत 3 रेलगाड़ियां जाम में फंसी खड़ी रहीं. प्रदर्शनकारियो की मांग थी कि समीर की मौत के लिए जिम्मेवार रेलवे परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा दे और अंडरपास में पानी के निकासी का स्थायी समाधान किया जाए. रेलवे के अफसरों ने प्रदर्शनकारियों की मांग मानते हुए मुआवजे की संस्तुति रेलवे मुख्यालय भेजी है और अंडरपास में जल निकासी के लिए निर्माण के लिए जिम्मेवार अफसरों को आदेशित किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
राजस्थान: OBC आरक्षण पर मंत्री जोगाराम का बयान, कहा- हर वर्ग पर ध्यान...
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान
शिव भक्तों की रफ्तार, मुजफ्फरनगर में नन्हे कांवड़ियों ने खींचा सबका ध्यान

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget