एक्सप्लोरर

'निसर्ग' तूफान पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने की समीक्षा बैठक, नुकसान का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे तूफान से अलर्ट रहना होगा. सरकार ने मृतकों के परिवार को 4 लाख रूपये देने की घोषणा की है.

मुंबई: सीएम उद्धव ठाकरे ने ‘निसर्ग’ चक्रवात को लेकर एक अहम बैठक की. इस बैठक में कहा गया कि 2 दिनों में जितना भी नुकसान हुआ है उसका पंचनामा कर के रिपोर्ट सरकार को दी जाए, ताकि जल्द से जल्द किसान और वे नागरिक जिनका नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई की जा सके. साथ ही रायगढ़ जिले में काफी बड़ी संख्या में बिजली के खंबों को जो नुकसान हुआ है, उसे जल्द से जल्द ठीक किया जाए, जिससे की लोगो के घरों तक बिजली पहुंच सके.

सीएम उद्धव ठाकरे ने ‘निसर्ग चक्रवात’ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की. बैठक में मंत्री बाला साहेब थोराट, मुंबई उपनगर के मंत्री आदित्य ठाकरे, नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे , परिवहन मंत्री अनिल परब , मुख्य सचिव अजोय मेहता उपस्थित थे. इसके साथ ही बैठक में पालघर , ठाणे , सिंधुदुर्ग , मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, नासिक, अहमदनगर, कोंकण विभाग के कमिश्नर मौजूद थे.

इस दौरान सीएम ने कहा की जिन घरों का नुकसान हुआ है वहां, अनाज और पानी का इंतजाम किया जाए, साथ ही यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह के चक्रवात को लेकर अलर्ट रहना होगा.

महाराष्ट्र सरकार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले में लाखों घर बर्बाद हुए हैं, 1 लाख से ज्यादा पेड़ गिरे हैं और बिजली के खंबे भी हज़ारों की संख्या में गिरे हैं. रास्ते खराब हुए हैं, 500 मोबाइल टावर गिरे हैं, 12 हेक्टर मछली की खेती बर्बाद हुई है.

मुंबई शहर में 25 जगह पेड़ गिरे, मुंबई उपनगर में 55 पेड़ गिरे, चक्रवात के दौरान 72.5 मिमी बारिश हुई जिसमें सबसे ज्यादा 152 मिमी बारिश जालना में हुई.

राज्य में 78 हजार 191 नागरिकों को सुरक्षित स्थल पर ले जाया गया है. एनडीआरएफ  की 21 और एसडीआरएफ की 6 टीमें तैनात की गई थी.

चक्रवाती तूफान की वजह से 6 व्यक्तियों की मौत हुई और 16 नागरिक जख्मी हुए हैं. रायगढ़ जिले में पहली जानकारी के अनुसार 5033 हेक्टर जमीन को नुकसान हुआ है. सरकार ने मृतकों के परिवार को 4 लाख रूपये देने को कहा गया है.

तस्वीरों में देखें: कुछ ही घंटों में चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' ने महाराष्ट्र के कई इलाकों में मचाई तबाही, सड़कों पर गिरे पेड़, ऐसा था मंज़र

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget