एक्सप्लोरर

सर्जिकल स्ट्राइक के वीडियो पर मायावती ने दिया बड़ा बयान, बताया राजनैतिक हथकंडा

केंद्र सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी किया जिसके बाद बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इसे मोदी सरकार का षड्यंत्र बताया और कहा कि सरकार ने अपनी कमियों को छिपाने और देश की जनता का ध्यान बांटने के लिए यह वीडियो जारी किया है.

लखनऊ: केंद्र सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो जारी किया जिसके बाद बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने इसे मोदी सरकार का षड्यंत्र बताया और कहा कि सरकार ने अपनी कमियों को छिपाने और देश की जनता का ध्यान बांटने के लिए यह वीडियो जारी किया है.

उन्होंने कहा कि अगर मोदी सरकार अपनी ईमानदारी का सबूत देना चाहती थी तो सर्जिकल स्ट्राइक के समय ही यह वीडियो जारी करना चाहिए था, इस समय क्यों? इस समय यह वीडियो जारी करना सिर्फ अपने राजनैतिक स्वार्थ में लिप्त बीजेपी सरकार का यह घिनौना राजनैतिक षड्यंत्र व हथकंडा है.

बीएसपी प्रमुख ने अपने बयान में कहा कि आंतकियों का सफाया करने वाले बहादुर जवानों की देश ने प्रशंसा की और देशहित में इनके किए गए सराहनीय कार्य की पुष्टि के लिए किसी ने भी पीएम मोदी, बीजेपी सरकार और न ही सेना के वरिष्ठ अधिकारियों से सर्जिकल स्ट्राइक का कोई सबूत मांगा है. फिर भी यह वीडियो जारी करना अपनी कमियों, नाकामियों को छिपाने और देश की जनता का ध्यान बंटाने की साजिश है.

मायावती ने जीएसटी और नोटबंदी को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे में विफल हो रही है और अपनी कमियों को छिपाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक के काफी समय बीत जाने के बाद अपने आप ही यह वीडियो जारी किया है. यह बीजेपी सरकार का यह घिनौना राजनैतिक षड्यंत्र व हथकंडा है.

पूर्व राज्यसभा सांसद ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव नजदीक आते देखकर इस मुद्दे की आड़ में जो मोदी सरकार द्वारा हथकंडा अपनाया गया है, उसे देश की जनता काफी अच्छी तरह समझ रही है. आने वाले चुनाव में जनता वादाखिलाफी पर पर्दा डालने के लिए इनके द्वारा रचे गए हर हथकंडे का जवाब इन्हें देगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दंगों के दोषी पर चुप्पी! दिल्ली प्रदर्शन पर राहुल-केजरीवाल पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
दंगों के दोषी पर चुप्पी! दिल्ली प्रदर्शन पर राहुल-केजरीवाल पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'सपा के बबुआ अभी से बौखला गए', CM योगी ने अखिलेश पर कसा तंज
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget