एक्सप्लोरर

दलित मतदाताओं को वोट देने से रोकने के आरोप को मुख्य चुनाव अधिकारी ने खारिज किया

बिजनौर में दलित मतदाताओं को मतदान करने से रोकने के बीएसपी और समाजवादी पार्टी के आरोपों को यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सिरे से खारिज कर दिया.

लखनऊ: यूपी के बिजनौर लोकसभा क्षेत्रों में दलित मतदाताओं को मतदान करने से रोकने के बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के आरोपों को यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को सिरे से खारिज कर दिया. बसपा ने आरोप लगाया था कि उसे ऐसी खबरें मिली हैं कि कई पोलिंग बूथ पर दलित वोटरों को वोट देने जाने से रोका गया.

इस सवाल के जवाब में मुख्य चुनाव अधिकारी वेंकेटेश्वरलू ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 'हमने सभी जिलों के जिलाधिकारियों से बात की, ऐसी कोई भी घटना नही हुई है. यह केवल अफवाह है क्योंकि ऐसी शिकायतों में कोई विशेष स्थान का जिक्र नहीं किया जा रहा है.'

उनसे कहा गया कि कुछ टीवी चैनलो में ऐसी क्लिपिंग भी दिखाई गयी है, जिनमें कुछ मतदाता कह रहे है कि उन्हें वोट नहीं डालने दिया गया. इस पर उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाताओं को पुलिस को सूचना देना चाहिये न कि टीवी चैनलों पर शिकायत करनी चाहिए.

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें किसी राजनीतिक दल की इस बाबत कोई शिकायत मिली है इस पर वेंकटेश्वरलू ने कहा कि मौखिक शिकायतें कई जगह से आई है जिस पर सभी जिलों के अधिकारियों से पूछतांछ भी की गयी लेकिन कोई जानकारी नही मिली. अगर कोई ऐसी शिकायत सबूत के साथ करता है तो फिर उसकी जांच करवाई जायेगी.

बसपा महासचिव सतीश मिश्रा ने आरोप लगाया था कि पार्टी को ऐसी सूचना मिली है कि कुछ स्थानों से ऐसी शिकायत आई थी कि दलितों को वोट देने से रोका जा रहा है. उन्होंने बिजनौर के मीरपुर विधानसभा के कसौली बूथ का जिक्र भी किया.

वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि 'दलित भाइयों व बहनों को वोट डालने से रोकना जुर्म है और पाप भी, जुर्म, क्योंकि मतदान हर नागरिक का बुनियादी अधिकार है. पाप, क्योंकि केवल मतदान ही लोगों के सब फ़र्क़ एक दिन के लिए मिटा देता है. अब बीजेपी के नेता खुलकर कह रहे हैं कि यह देश सबका नहीं है और लोगों में नफ़रत फैला रहे हैं.' हालांकि, इन सभी आरोपों को मुख्य चुनाव अधिकारी ने सिरे से खारिज कर दिया.

स्मृति ईरानी के पास 4.71 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति, 6 लाख 24 हजार नकद

सोनिया गांधी के पास 11.82 करोड़ रुपये की संपत्ति, 2014 में थी 9.28 करोड़

पर्यटक बंदरों को फ्रूटी और समोसा देते हैं जो उन्हें बर्बाद कर रहा है, उन्हें सिर्फ फल दीजिए- हेमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget