एक्सप्लोरर

तीन दिवसीय दौर पर बिहार पहुंची केंद्रीय टीम बिहार, बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करेगी

इस साल बिहार में आई बाढ़ से 88 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित हुई. राज्य में 130 लोगों की बाढ़ से मौत हो गई. इससे बिहार के 13 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए. केंद्रीय टीम बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करेगी.

पटना: केंद्रीय गृह विभाग के संयुक्त सचिव रमेश कुमार के नेतृत्व में सात सदस्यीय अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम बिहार में हाल ही में आई बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए तीन दिवसीय दौरे पर है. टीम ने बिहार के मुख्य सचिव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श कर विभिन्न इलाकों का दौरा शुरू कर दिया है. बिहार राज्य आपदा विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि टीम ने बुधवार को सीतामढ़ी का दौरा किया. टीम तीन दिनों तक बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर नुकसान का पता लगाएगी.

आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही बिहार को बाढ़ से हुई क्षति की भरपााई के लिए केंद्रीय सहायता मिलेगी. टीम विभिन्न जिलों का दौरा करने के बाद शनिवार की शाम पटना लौटेगी. इसके बाद टीम के सदस्य रविवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसके बाद वह वापस दिल्ली लौटेंगे.

गौरतलब है कि बिहार के उत्तरी हिस्से में इस साल कोसी, बागमती, कमला बलान, गंडक और बूढ़ी गंडक नदियों में आई बाढ़ की वजह से 13 जिले प्रभावित हुए थे. बाढ़ से घर, स्कूल, सरकारी भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को नुकसान पहुंचा है. राज्य सरकार का दावा है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के लोगों के बैंक खाते में छह हजार रुपये भेजे जा रहे हैं. इस साल आई बाढ़ से 88 लाख से जयादा लोग प्रभावित हुए हैं.

उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राज्य के बाढ़ प्रभावित 13 जिलों के लोगों के कर्ज को दो साल के लिए पुनर्गठित करने का फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा कि लोगों को 10 हजार रुपये तक उपभोक्ता ऋण देने तथा बाढ़ प्रभावित जिलों में 10 दिनों के अंदर जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक करने का निर्देश दिया गया है.

मालूम हो कि आपदा की वजह से कर्ज पुनर्गठित होने की स्थिति में एक साल तक कर्ज की वसूली स्थगित रखने व अगली फसल के लिए केसीसी के तहत नया ऋण देने का प्रावधान है. उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार प्रति परिवार छह हजार रुपये की दर से अब तक 1300 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे पीड़ितों के खाते में भेज चुकी है. बाढ़ से दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी और अररिया में सर्वाधिक नुकसान हुआ है. इस दौरान 130 लोगों की मृत्यु होने के साथ ही बड़े पैमाने पर मकानों और फसलों को नुकसान पहुंचा है. राज्य सरकार ने बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र सरकार से 2700 करोड रुपये की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की आंधी, BJP और RJD को अब तक कितने वोट मिले?
LIVE: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की आंधी, BJP और RJD को अब तक कितने वोट मिले?
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget