एक्सप्लोरर

रविशंकर प्रसाद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज

शिकायतकर्ता संजीव वर्मा ने पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार गुंजन की कोर्ट में आईपीसी की धारा 147, 323, 379 और 392 के तहत उक्त मुकदमा गुरुवार को दायर कराया है.

पटना: पटना की एक अदालत में बीजेपी का "समर्पित कार्यकर्ता" होने का दावा करने वाले व्यक्ति ने पिछले महीने जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डा परिसर में उसके साथ मारपीट और लूट का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, उनके निजी सहायक, बीजेपी के दो विधायकों और अन्य लोगों के खिलाफ गुरुवार को एक मुकदमा दर्ज कराया है.

शिकायतकर्ता संजीव वर्मा ने पटना के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कुमार गुंजन की कोर्ट में आईपीसी की धारा 147, 323, 379 और 392 के तहत उक्त मुकदमा गुरुवार को दायर कराया है जिसमें रविशंकर, विधायक अरुण कुमार सिन्हा और नितिन नवीन, कानून मंत्री के पीए संजीव कुमार सिंह और पांच अन्य लोगों के अलावा 10 अनाम लोगों को आरोपी के रूप में नामित किया गया है. खुद को बीजेपी का "समर्पित कार्यकर्ता" बताने वाले ने आरोप लगाया है कि वे 23 मार्च को हवाई अड्डे पर थे, जब पटना साहिब सीट से बीजेपी के उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद रविशंकर पहली बार पटना शहर में आए थे.

संजीव वर्मा ने कहा कि कुछ असंतुष्ट बीजेपी समर्थक घटनास्थल पर मौजूद थे जो केंद्रीय मंत्री को उम्मीदवार घोषित किए जाने से नाराज थे और उन्होंने कुछ अन्य उम्मीदवारों के दावे की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाया था. शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि वे अपने कुछ दोस्तों जो कि "पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता" हैं, के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे पर वे उन आंदोलनकारियों के साथ किसी भी तरह से जुड़े नहीं थे जिन्होंने "रविशंकर प्रसाद वापस जाओ" जैसे नारे लगाए और काले झंडे लहराए.

संजीव वर्मा ने आरोप लगाया है कि जब रविशंकर के समर्थक 'हिंसक' हो गए, तो वे और उनके सहयोगी खुद को बचाने के लिए उस जगह से दूर जाने लगे पर मंत्री और दोनों विधायकों ने उनका पीछा करने और उनपर हमला करने के लिए अपने समर्थकों को उकसाया. आगे आरोप लगाया है कि रविशंकर की उम्मीदवारी का विरोध करने का साहस करने का आरोप लगाते हुए उनके समर्थकों ने उन्हें पकड़ लिया, कई घूंसे मारे, गालियां दीं .

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उनसे 3500 रुपये छीन लिए, जो उन्होंने अपनी शर्ट की जेब में रखे थे. वर्मा ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बाद में उनकी लिखित शिकायत पर विचार करने से इनकार कर दिया और जब वह पार्टी कार्यालय गए, तो उन्हें पदाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया.

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने मामले की सुनवाई की तारीख 22 अप्रैल निर्धारित करते हुए शिकायतकर्ता को उस दिन व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने का निर्देश दिया. बीजेपी सूत्रों ने वर्मा के पार्टी के साथ जुड़े होने की तत्काल पुष्टि नहीं की है. रविशंकर पटना साहिब से भाजपा के उम्मीदवार हैं और उनका सीधा मुकाबला बीजेपी छोड़ कांग्रेस में हाल में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा से लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
एकनाथ शिंदे का ऐलान, सूखाग्रस्त किसानों को समर्पित होगी दशहरा रैली
बांग्लादेश वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'नेहा बोरा अभी बच्ची हैं, हमें किसी...'
बांग्लादेश वाले बयान पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'नेहा बोरा अभी बच्ची हैं, हमें किसी...'

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget