एक्सप्लोरर

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का योगी पर निशाना, कहा- छह महीने में बदल देना चाहिए सीएम

बीजेपी नेतृत्व को चौंकाने वाली नसीहत देते हुए कहा है कि सभी बड़ी जातियों को संतुष्ट करने के लिए हर छह महीने में सीएम बदल देना चाहिए. दस बड़ी जातियों के नेताओं को छह-छह महीने सीएम बनाकर इन जाति के वोटरों को अपने पक्ष में किया जा सकता है.

इलाहाबाद: अपने चौंकाने वाले बयानों से अक्सर ही सुर्ख़ियों में रहने वाले यूपी की योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए सीएम योगी और उनकी पार्टी बीजेपी के सामने नई मुसीबत खड़ी कर दी है.

उनका कहना है कि यूपी में आज भी जातीय राजनीति का ही दबदबा है और इसे अगले पचास सालों तक ख़त्म नहीं किया जा सकता है. यहां के लोग विकास के बजाय जाति को तरजीह देते हैं, लिहाजा विकास के नाम पर वोट मांगकर सरकार नहीं बनाई जा सकती है.

उन्होंने बीजेपी नेतृत्व को चौंकाने वाली नसीहत देते हुए कहा है कि सभी बड़ी जातियों को संतुष्ट करने के लिए हर छह महीने में सीएम बदल देना चाहिए. दस बड़ी जातियों के नेताओं को छह-छह महीने सीएम बनाकर इन जाति के वोटरों को अपने पक्ष में किया जा सकता है.

मंत्री राजभर ने सीएम योगी को लेकर सीधे तौर पर तो कोई बयान नहीं दिया, लेकिन छह-छह महीने के सीएम के फार्मूले को सामने रखकर उन्होंने इशारों में सीएम योगी पर ही निशाना साधा है.

राजभर ने कहा- दस जातियों के नेताओं को छह-छह महीने के लिए सीएम बनाएगी पार्टी

इलाहाबाद में मंत्री राजभर ने कहा कि बीजेपी के लिए यह कोई नई चीज भी नहीं होगी, क्योंकि वह मायावती के साथ छह-छह महीने के सीएम के फार्मूले पर पहले भी सरकार चला चुकी है. उन्होंने बेबाकी से कहा कि इस फार्मूले में अगर उन्हें भी सीएम बनने का मौका मिलेगा तो वह भी पीछे नहीं हटेंगे.

मंत्री राजभर के मुताबिक़ अगर भविष्य में कभी उनकी पार्टी यूपी में ताकत के साथ सरकार बनाने में कामयाब हुई तो इसी फार्मूले पर दस जातियों के नेताओं को छह-छह महीने के लिए सीएम बनाएगी. उन्होंने जानकारी दी कि उनकी पार्टी छह छह महीने के सीएम फार्मूले को लेकर जल्द ही सभी मंडलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी, जिसकी शुरुआत भी इलाहाबाद से ही होगी.

उन्होंने कहा कि तमाम जातियों के लोग आज भी सियासी नुमाइंदगी न होने की वजह से पिछड़े हुए हैं. उन्होंने खुलकर फिर से दोहराया कि बीजेपी ने 2017 के चुनाव में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य की वजह से पिछड़ों के वोट लेकर सरकार बनाई थी, लेकिन बाद में केशव को उनका सही हक़ नहीं दिया गया. उन्हें सिर्फ कास्ट बैलेंस करने के लिए डिप्टी सीएम बनाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: पंचायत-निकाय चुनाव में देरी पर HC सख्त, राज्य निर्वाचन आयुक्त को अवमानना का नोटिस
राजस्थान: पंचायत-निकाय चुनाव में देरी पर HC सख्त, राज्य निर्वाचन आयुक्त को अवमानना का नोटिस
Maharashtra: गुस्से में मायके चली गई पत्नी, पति ने 3 बच्चों को दिया जहर, फिर कर ली आत्महत्या
Maharashtra: गुस्से में मायके चली गई पत्नी, पति ने 3 बच्चों को दिया जहर, फिर कर ली आत्महत्या
'बिहार गरीब राज्य और यह सत्य', तेजस्वी यादव को मिला इस नेता का साथ, कहा- 'मैं समझता हूं…'
'बिहार गरीब राज्य और यह सत्य', तेजस्वी यादव को मिला इस नेता का साथ, कहा- 'मैं समझता हूं…'
उत्तराखंड: कांग्रेस के भीतर की कलह फिर आई सामने, हरीश रावत ने लिया 15 दिनों का राजनीतिक अवकाश
उत्तराखंड: कांग्रेस के भीतर की कलह फिर आई सामने, हरीश रावत ने लिया 15 दिनों का राजनीतिक अवकाश

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'क्या आपने अपनी कब्र तैयार कर ली?' ईरान ने अमेरिका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ को दी धमकी
'क्या आपने अपनी कब्र तैयार कर ली?' ईरान ने अमेरिका के रक्षामंत्री पीट हेगसेथ को दी धमकी
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने बिहार में अपहरण के इतिहास की खोली 'फाइल', CM नीतीश का भी लिया नाम
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव पर सख्त हुआ हाईकोर्ट, जज ने लगाई फटकार, बोलीं- 'हमें कमजोर मत समझो'
अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य
अभिषेक-हेड का तूफान, फिर क्लासेन ने ठोका दमदार अर्धशतक, SRH ने कोलकाता को दिया 227 का लक्ष्य
Explained: क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया! जानें तब-अब में 5 बड़े फर्क
क्या 2026 में सूख जाएंगे पेट्रोल पंप? क्यों कहा जा रहा 1973 जैसा तेल संकट लौट आया!
Beetroot Lip Balm: होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
होंठ होंगे इतने गुलाबी कि तमन्ना भाटिया भी आपके सामने लगेगी फीकी, चुकंदर से ऐसे बनाएं लिप बाम
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Embed widget