एक्सप्लोरर

यूपी: CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा मामले में अबतक 1246 गिरफ्तार, 20950 सोशल मीडिया पोस्ट पर भी कार्रवाई

यूपी पुलिस ने शुक्रवार को अपने एक बयान में कहा कि सीएए कानून को लेकर हुई हिंसा के मामले में अब तक 1246 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही 20950 सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है.

लखनऊ: यूपी में नागरिकता कानून के विरोध के दौरान हुई हिंसा में अबतक 1,246 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी. यूपी पुलिस ने अपने एक बयान में कहा, ''हिंसा के सिलसिले में 1,246 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 5,558 लोगों को हिरासत में लिया गया. इसके साथ ही बयान में ये भी कहा गया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के संबंध में कुल 372 एफआईआर दर्ज किए गए.

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है. पुलिस ने अपने बयान में कहा, ''उकसाने वाले पोस्ट लिखने के आरोप में 125 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आईटी एक्ट के तहत 95 एफआईआर दर्ज की गईं. 20,950 सोशल मीडिया पोस्ट पर भी कार्रवाई की गई.''

हिंसा की जांच करेगी एसआईटी

गौरतलब है कि यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने ये फैसला किया है कि राज्य में हुई हिंसा की जांच स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) करेगी. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओ.पी.सिंह ने एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं. डीजीपी ने कहा कि प्रत्येक जिले में एसआईटी जांच की अगुवाई एडिशनल एसपी रैंक का अधिकारी करेगा. एसआईटी जांच का नेतृत्व जिले के एडिशनल एसपी (क्राइम) या एडिशनल एसपी (सिटी) करेंगे. जिन जिलों में एएसपी क्राईम का पद नहीं है वहां एएसपी सिटी होंगें एसआईटी प्रमुख होंगे.

राज्यभर में हुई हिंसा में 19 लोगों की मौत

पुलिस ने राज्यभर में हुई हिंसा में 19 लोगों के मारे जाने की बात कही है. मृतकों में फिरोजाबाद के पांच, मेरठ के चार, कानपुर के तीन, संभल और बिजनौर के दो-दो और मुजफ्फरनगर, रामपुर और लखनऊ के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं. इसमें 20 दिसंबर को वाराणसी में भगदड़ में मारे गए आठ वर्षीय बच्चे को शामिल नहीं किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "आठ वर्षीय बच्चा पुलिस कार्रवाई में नहीं, बल्कि भगदड़ में उस समय मारा गया, जब प्रदर्शनकारी पीछे हट रहे थे."

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा...', प्रोटेस्ट के बीच रामदास अठावले का बड़ा बयान
'CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा...', प्रोटेस्ट के बीच रामदास अठावले का बड़ा बयान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष को इसलिए डिटेन किया क्योंकि...', प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस की PC
CJP प्रोटेस्ट पर दिल्ली पुलिस की PC, अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर क्या कहा?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
'तमिल संस्कृति के बारे में कुछ जानते भी हैं', राहुल के बयान पर BJP का पलटवार
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
CJP का नया चेहरा बने अंजिक्य शिंदे, वो कितने पढ़े-लिखे?
Embed widget