एक्सप्लोरर

बीटीसी पेपर लीक मामला: प्रश्नपत्रों की छपाई वाली एजेंसी का कर्मी ही निकला जिम्मेदार

पकड़े गए दोनों आरोपी प्रिटिंग प्रेस से जुड़े हैं, जिसे बीटीसी परीक्षा के प्रश्नपत्रों की छपाई का टेंडर मिला हुआ था. एक टेंडर हासिल करने वाले एजेंसी का कर्ताधर्ता है, वहीं दूसरा प्रिटिंग प्रेस का मालिक है.

लखनऊ/कौशांबी: उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बीटीसी प्रशिक्षण-2015 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के पेपर लीक होने के मामले में दो आरोपियों को शनिवार को कौशांबी से गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए दोनों आरोपी प्रिटिंग प्रेस से जुड़े हैं, जिसे बीटीसी परीक्षा के प्रश्नपत्रों की छपाई का टेंडर मिला हुआ था. एक टेंडर हासिल करने वाले एजेंसी का कर्ताधर्ता है, वहीं दूसरा प्रिटिंग प्रेस का मालिक है.

यूपी एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशीष अग्रवाल निवासी ममफोर्डगंज, थाना कर्नलगंज, इलाहाबाद और अरविंद भार्गव निवासी थाना कीडगंज जनपद इलाहाबाद है.

एसएसपी ने बताया कि बीती 8 अक्टूबर को बीटीसी प्रशिक्षण-2015 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा होनी थी. लेकिन 7 अक्टूबर को ही बीटीसी का प्रथम प्रश्नपत्र से लेकर आठवां प्रश्न पत्र तक व्हाट्सएप पर वायरल हो गया. जिसके बाद परीक्षा निरस्त कर दी गई.

वहीं आईजी एसटीएफ अमिताभ यश के निर्देश पर एसटीएफ मामले की जांच में जुट गई. इस बीच एसटीएफ फील्ड इकाईए इलाहाबाद को कौशांबी से पेपर लीक होने का इनपुट मिला और टीम वहां जाकर पूछताछ करने लगी. जांच में एसटीएफ को पता चला कि काफी सालों से बीटीसी परीक्षा के पेपर छपाई का टेंडर एक की एंजेसी दीप्ति इंटरप्राइजेज, बलरामपुर हाउस, इलाहाबाद को मिल रहा है.

बीटीसी प्रशिक्षण-2015 के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के पेपर भी छपाई और पेपर परीक्षा केंद्र पर पहुंचाने का काम भी सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी, इलाहाबाद द्वारा दीप्ति इंटरप्राइजेज को ही दिया गया है.

एसएसपी ने बताया कि दीप्ति इंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर दीप्ति अग्रवाल है, जो अरोपी आशीष अग्रवाल की पत्नी है और सारा काम आशीष ही संभालता है. आरोपी टेंडर हासिल करने के बाद पेपर छपाई का सारा काम भार्गव प्रेस से कराता था, जिसका मालिक दूसरा आरोपी अरविंद भार्गव हैं.

अरविंद पेपर छपाई का काम इलाहाबाद स्थित बाई का बाग और मोहित्सीन गंज में स्थित प्रेसों में कराता था, जहां कोई भी सुरक्षा मानक उपयोग नही किया गया है. यहां से कोई थी आसानी से पेपर ई-मेल और मोबाइल पर फोटो खींचकर आसानी से कहीं भी भेज सकते थे. यही नहीं दीप्ति इंटरप्राइजेज द्वारा की जारी पेपर पैकजिंग में भी मानक के मुताबिक सील्ड पैक नहीं किया जाता था. पेपर को कोई भी कहीं भी खोल कर फोटो लेकर फिर पैकेट में रख सकता है.

एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों को कौशांबी पुलिस को सुपुर्द किया गया, उनके खिलाफ आगे की कार्यवाही स्थानीय पुलिस कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में वोटिंग से पहले फंसे प्रशांत किशोर? शिकायत दर्ज
बांकीपुर में वोटिंग से पहले फंसे प्रशांत किशोर? शिकायत दर्ज
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
बिहार के शिक्षा मंत्री का ऐतिहासिक फैसलाः अब भोजपुरी, मगही, मैथिली में भी होगी पढ़ाई
बिहार के शिक्षा मंत्री का ऐतिहासिक फैसलाः अब भोजपुरी, मगही, मैथिली में भी होगी पढ़ाई
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget