एक्सप्लोरर

गुलाबी पत्थरों से बने 35 करोड़ रुपए के बंगले में रहेंगी मायावती

बीएसपी सुप्रीमो ने ये घर खाली करने का मन तो बना लिया है. लखनऊ में अब उनका नया पता होगा- 9, माल एवेन्यू मार्ग. जिस बंगले में बहनजी रहती हैं, उसके सामने ही नया वाला मकान है. इसमें इन दिनों रंग रोगन और मरम्मत का काम चल रहा है.

लखनऊ: मायावती अपने सरकारी बंगले का क्या करेंगी ? कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण से लौटने के बाद इस पर फैसला होगा. 23 मई को बहनजी ने लखनऊ में बीएसपी नेताओं की मीटिंग भी बुलाई है. पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें यूपी सरकार से 13 माल एवेन्यू वाला आलीशान बंगला मिला हुआ है. बीते सोमवार को इस घर पर कांशीराम मेमोरियल गेस्ट हाऊस का बोर्ड लगा दिया गया. बीएसपी सुप्रीमो ने ये घर खाली करने का मन तो बना लिया है. लखनऊ में अब उनका नया पता होगा- 9, माल एवेन्यू मार्ग. जिस बंगले में बहनजी रहती हैं, उसके सामने ही नया वाला मकान है. इसमें इन दिनों रंग रोगन और मरम्मत का काम चल रहा है.

मायावती का नया वाला घर भी किसी महल से कम नहीं है दलितों की नेता मायावती का नया वाला घर भी किसी महल से कम नहीं है. 3 नवंबर 2010 को उन्होंने इस बंगले को खरीदा था. साल 2012 में जब मायावती ने राज्य सभा के लिए नामांकन किया था, तब उन्होंने इस मकान का ब्यौरा दिया था. उस समय उन्होंने बंगले की कीमत करीब 16 करोड़ रुपये लगाई थी. लेकिन बाज़ार में आज इसी मकान की कीमत कम से कम 35 करोड़ रुपए होगी. मायावती का ये बंगला 71 हज़ार 282 स्क्वायर फ़ीट का है. बहनजी की फेवरिट गुलाबी पत्थरों से इसे बनाया गाया है. बंगले के ऊपर ठीक बीच में गुम्बद भी बना हुआ है लेकिन मायावती के इस घर में ना तो कांशीराम की मूर्ति है ना ही बाबा साहेब अंबेडकर की.

गुलाबी पत्थरों से बने 35 करोड़ रुपए के बंगले में रहेंगी मायावती

793 वर्ग मीटर से बढ़कर 2194 वर्ग मीटर का हो गया मायावती के बंगले का एरिया मायावती लखनऊ में जिस सरकारी बंगले में रहती हैं. कभी वो इतना बड़ा, आलीशान और भव्य नहीं था. ये तो महल जैसा तब बना जब वे 2007 में यूपी की सीएम बनी. बगल के गन्ना आयुक्त के घर को तोड़ कर इसमें मिला दिया गया. तैयारी तो मायावती के बंगले में एक और घर जोड़ने की थी. लेकिन हाई कोर्ट ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. जब 1995 में मायावती को ये घर मिला था तब इसका एरिया 793 वर्ग मीटर था. लेकिन अब ये बंगला 2194 वर्ग मीटर का हो गया है.

पुराने बंगले पर मायावती ने लगवाया कांशीराम यादगार विश्राम स्थल का बोर्ड पिछली बार सीएम रहते हुए मायावती ने इस घर के एक हिस्से को कांशीराम मेमोरियल गेस्ट हाऊस के नाम करवा दिया था. लेकिन अखिलेश सरकार ने इसे गेस्ट हाऊस नहीं माना. माल एवेन्यू का सरकारी बंगला मायावती को पूर्व सीएम होने के नाम कर दिया गया. ये बात साल 2016 की है. अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर योगी सरकार ने बीएसपी की मुखिया को पंद्रह दिनों में घर खाली करने का नोटिस दिया है. तो मायावती ने घर पर कांशीराम यादगार विश्राम स्थल का बोर्ड लगवा दिया.

गुलाबी पत्थरों से बने 35 करोड़ रुपए के बंगले में रहेंगी मायावती

बहनजी ने अलग घर में रहने का मन तो बना लिया है. लेकिन वे इस बंगले को छोड़ने के मूड में नही हैं. इस बंगले में कांशीराम रहा करते थे. उनके नाम पर एक कमरे में छोटा सा म्यूजियम है. उनकी बड़ी सी मूर्ति भी बनी हुई है. मायावती अब कांशीराम गेस्ट हाऊस के नाम पर दलित सम्मान की राजनीति करना चाहती हैं. माहौल और मौसम भी चुनावी सा होने लगा है बहनजी जब सरकार में थी तो इस बंगले पर पचास करोड़ रुपये खर्च हुए थे.

दिल्ली और लखनऊ में भी हैं बंगले इसके अलावा लखनऊ के कैंट इलाके में भी मायावती का एक घर है. जब यहां गृहप्रवेश हुआ था तो सतीश चंद्र मिश्रा जैसे नेताओं और कई अफसरों ने डांस किया था. दिल्ली के सरदार पटेल मार्ग में भी दलितों की नेता मायावती का एक बड़ा बंगला है. बाज़ार में इस महल जैसे घर की कीमत 54 करोड़ रुपए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Jantar Mantar Protest Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी
Live: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो के 18 स्टेशन बंद, इंटरनेट पर भी पाबंदी
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget