एक्सप्लोरर

मेरठ: पति को छोड़ प्रेमी संग गई महिला, भाई ने पहले चोटी काटी फिर गला

सामाजिक शान की खातिर मेरठ में एक भाई ने अपनी बहन का बेरहमी से कत्ल कर दिया है. मृतका शादीशुदा थी मगर डेढ़ महीने पहले अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी.

मेरठ: सामाजिक शान की खातिर मेरठ में एक भाई ने अपनी बहन का बेरहमी से कत्ल कर दिया है. मृतका शादीशुदा थी मगर डेढ़ महीने पहले अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. भाई को जब उसके मेरठ में होने की खबर मिली तो उसने उसे खोजकर बात करने के बहाने बुलाया और छुरी से गला काटकर मार डाला. कत्ल से पहले आरोपी ने बहिन की चोटी भी काट डाली. पुलिस ने आरोपी को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार किया है. औलाद न होने पर परवान चढ़ी प्रेमी से मुहब्बत मेरठ के लिसाड़ीगेट निवासी इंतजार अली ने अपनी बेटी गुलफ्शां की शादी 7 साल पहले चमड़ा पैठ के इरफान से की थी. दोनों के सात साल में कोई औलाद नहीं हुई. इस दौरान गुलफ्शां का मन पति के बजाय अपने प्रेमी आबिद में रमने लगा था. पुलिस के अनुसार डेढ़ महीने पहले गुलफ्शां अपने शौहर इरफान को छोड़कर प्रेमी आबिद के साथ कहीं चली गई. इरफान और गुलफ्शां के घरवाले उसे तलाशते रहे. गुलफ्शां के पिता और भाई को पहले से आबिद से गुलफ्शां के इश्क़ के बारे में जानकारी थी. पता करने पर जानकारी हुई कि आबिद भी गुलफ्शां के साथ है. इसके बाद गुलफ्शां के भाई आस मुहम्मद ने उसे कत्ल करने का मन बना लिया था. पहले जताया बहन से प्यार, फिर किया कत्ल 2-3 दिन पहले आस मुहम्मद को जानकारी हुई कि गुलफ्शां मेरठ लौट आयी है और आबिद के साथ उसके घर पर है. आस मुहम्मद ने गुलफ्शां से संपर्क किया और उससे मिलने की इच्छा जताई. गुलफ्शां सोच रही थी कि उसकी गलती को घरवालों ने माफ कर दिया है और इसलिए वह आस मुहम्मद से मिलने के लिए तैयार हो गई. आस मुहम्मद उसे बीती रात आबिद के घर से सुनसान इलाके में ले गया. करीब घंटे भर भाई-बहन एक दूसरे से बात करते रहे लेकिन बाद में अचानक आस मुहम्मद ने अपना रुख बदल लिया और उसकी पिटाई करने लगा. आस मुहम्मद ने इसी दौरान अपनी छुरी निकालकर गुलफ्शां की चोटी काट दी और फिर उसे दबोचकर उसका गला काट डाला. थोड़ी देर तड़फने के बाद गुलफ्शां ने दम तोड़ दिया. बहन को कत्ल करके अपने घर पहुंचा क़ातिल भाई बहन को कत्ल करके आस मुहम्मद अपने घर पहुँचा और अपने पिता को बताया कि उसने गुलफ्शां को कत्ल कर दिया है और उसकी लाश खेत मे पड़ी है. पिता ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुँची पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया और फिर आस मुहम्मद को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कत्ल में इस्तेमाल हुई छुरी भी आस मुहमम्द के पास से बरामद कर ली है. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी आला कत्ल के साथ गिरफ्तार है. शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
CM योगी ने आयुष विश्वविद्यालय में छात्रावास का किया उद्घाटन, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी
'हमें तलाक दे दिया', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का तंज, कहा- 22 जुलाई के बाद सपा टूट जाएगी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget