एक्सप्लोरर

जेल से ही सब कुछ ‘मैनेज’ करने की फिराक में था मुजफ्फरपुर कांड का मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर

ब्रजेश ठाकुर के पास से बरामद ये तीन पर्चियां बालिका गृह कांड की जांच कर रही सीबीआई के लिए काफी अहम कड़ी साबित होने जा रही है.

बिहार: जेल में बंद मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड का मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर जेल से भी सब कुछ मैनेज करने की कोशिश कर रहा है. शनिवार को जेल में तलाशी के दौरान जेल अस्पताल में भर्ती ब्रजेश ठाकुर के पास से तीन पर्चियां बरामद हुई हैं. जिनमें से 2 पर्चियों पर कुछ मोबाइल नंबर लिखे हुए हैं जबकि एक पर्ची पर पैसों के लेनदेन का हिसाब लिखा हुआ है.

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, ब्रजेश ठाकुर के पास से बरामद की गई इन पर्चियों पर मुजफ्फरपुर से लेकर पटना और दिल्ली तक के करीब 65 फोन नंबर लिखे हुए हैं. वहीं ब्रजेश ठाकुर के हिंदी अखबार 'प्रातः कमल' से जुड़े करीब 90 लाख रुपए के लेनदेन का भी हिसाब शामिल है. ब्रजेश ठाकुर के पास से बरामद ये तीन पर्चियां बालिका गृह कांड की जांच कर रही सीबीआई के लिए काफी अहम कड़ी साबित होने जा रही है.

कागज़ों पर लिखा 65 मोबाइल नंबर और 90 लाख के लेनदेन का हिसाब दरअसल स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को बिहार के सभी जेलों में प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय कारागार में 12 मोबाइल फोन के साथ ही कई आपत्तिजनक चीज़ें बरामद की गई लेकिन सबसे हैरान करने वाली चीज़ ब्रजेश ठाकुर के पास से मिली. कई बीमारियों से ग्रसित ब्रजेश ठाकुर जेल अस्पताल में भर्ती है लेकिन जब जांच टीम ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से कागज़ों पर लिखे 65 मोबाइल नंबर और 90 लाख की लेनदेन का हिसाब मिला. हालांकि उस समय उसके पास कोई मोबाइल बरामद नहीं हुआ. लेकिन जिस तरीके से उसके पास फोन नंबर लिखे हुए मिले उससे इस बात से बिलकुल इंकार नहीं किया जा सकता कि वो जेल के भीतर से ही लगातार इस मामले में 'मैनेज' करने की कोशिश कर रहा हो.

मुजफ्फरपुर कांड: जेल में आरोपी ब्रजेश ठाकुर से 40 फोन नंबरों की लिस्ट मिली, सभी की हो रही जांच

ब्रजेश ठाकुर के पास से जो तीन पेपर कल बरामद हुए थे उनमें से एक पर बैंकिंग डिटेल्स लिखे हुए थे. वहीं पेपर पर प्रातः कमल अखबार से जुड़े करीब 90 लाख रुपए की लेनदेन का जिक्र है. पेपर में शॉर्ट फॉर्म का इस्तेमाल किया गया है, जैसे कि प्रातः कमल के लिए 'PK' शब्द का इस्तेमाल किया गया है. जिन दो पेपर पर नंबर लिखे हुए हैं उनमें कुछ के आगे नाम तो लिखा हुआ है जबकि कुछ बेनाम हैं. सूत्रों का दावा है कि पेपर में एक जगह 'सर पटना' लिखा हुआ है.

मुजफ्फरपुर कांड: दिनभर चली पूछताछ के बाद CBI ने ब्रजेश ठाकुर के बेटे को हिरासत में लिया

सीबीआई जांच में ये पर्चियां भी शामिल होंगी कि आखिर ब्रजेश ठाकुर जेल के भीतर से किन-किन लोगों के सम्पर्क में था और ये 'सर पटना' कौन है. सूत्रों से मिली जानकारी कहती है कि गिरफ्तार होने के बाद से ही ब्रजेश ठाकुर कई बड़े लोगों से सम्पर्क में था और सब कुछ मैनेज करवाने की फिराक में था. फिलहाल ये सभी लोग सीबीआई जांच के दायरे में आने वाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां
छत्रपति संभाजीनगर में KFC रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड, मिलीं खामियां
सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है
सपा के बागी राकेश प्रताप सिंह समेत 3 MLA थामेंगे BJP का दामन, बोले- यह मेरी घर वापसी है
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासार से पकड़ा गया

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget