एक्सप्लोरर

अनुच्छेद 370 पर बीजेपी का जन संपर्क अभियान, 25 सितंबर को दिल्ली में होगा बड़ा कार्यक्रम

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह सभी प्रदेश अध्यक्षों समेत, राज्य बीजेपी के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जिलाध्यक्षों के साथ विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. शाह ने सभी से इस ऐतिहासिक कदम के बारे में लोगों को जानकारी देने को कहा.

लखनऊ: बीजेपी अनुच्छेद 370 पर एक जन संपर्क अभियान शुरू करेगी. इसके तहत लोगों को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को रद्द करने के केंद्र के कदम के बारे में जानकारी दी जाएगी. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में अपने सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों को भी ऐसा ही करने की सलाह दी है. यह कार्यक्रम बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के दिन शुरू होगा और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) तक चलेगा.

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों को संबोधित किया और उन्हें लोगों को इस ऐतिहासिक कदम के बारे में बताने और गलतफहमियों को खत्म करने के लिए कहा.

शाह ने यह भी घोषणा की कि गांधी समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गांधी संपर्क यात्रा शुरू की जाएगी.

उन्होंने कहा, "गांधी जी के स्वदेशी, स्वराज, स्वछता, खादी और सादगी के संदेश को फैलाना मुख्य एजेंडा होगा. 2 अक्टूबर को सभी पदाधिकारियों को अपने निर्वाचन क्षेत्र में 2 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी और लोगों को सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बारे में जागरूक करना होगा."

बैठक में, राज्य भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाग लिया. पार्टी कार्यकर्ताओं को पदयात्रा करने, वृक्षारोपण करने, स्वच्छता अभियान चलाने, प्रेस कांफ्रेंस करने और अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में घर-घर जाकर जागरूकता फैलाने के लिए भी कहा गया.

बता दें कि इस साल 2 अक्तूबर को देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनाएगा. 150 वीं जयंती पर बीजेपी ने पूरे देश में गांधी जी के विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया है. जिसके तहत बीजेपी ने पूरे देश में 'गांधी संकल्प यात्रा' निकालने का निर्णय लिया है. जो 2 अक्टूबर से शुरू होकर 31 अक्टूबर तक चलेगी.

इस यात्रा के दौरान प्रत्येक सांसद 15 दिनों में डेढ़ सौ किलोमीटर की यात्रा करेगा. प्रतिदिन उसे 10 किलोमीटर की यात्रा करनी होगी और अपने संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा और ब्लॉक को कवर करना होगा. उनकी यात्रा में उनके साथ कम से कम डेढ़ सौ लोगों की एक टीम होगी, जो यात्रा के दौरान लोगों को गांधीजी के विचार, नैतिकता और उनके द्वारा समाज सुधार के लिए उठाए गए कदमों से अवगत कराएगी और आम जनता को भी गांधी जी के बताए गए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करेगी.

यूपीः हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान आज, मैदान में हैं कुल 9 उम्मीदवार

यूपी की गर्मी नहीं सह पा रहे कश्मीरी कैदी, की अपने राज्य की जेलों में वापस भेजे जाने की मांग

चिन्मयानंद मामला: हाईकोर्ट में सुनवाई आज, एसआईटी पेश करेगी प्रोग्रेस रिपोर्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली तिरंगा यात्रा: जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'अब तो CJP की…'
दिल्ली तिरंगा यात्रा: जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'अब तो CJP की…'
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
पुणे: ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी, 22 साल के IT इंजीनियर ने दी जान
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
राहुल गांधी के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने खोला मोर्चा, NSA डोभाल पर की थी टिप्पणी
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप
गोरेगांव में बच्चे की मौत, 12 साल की नाबालिग पर छत से फेंकने का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget