एक्सप्लोरर

'विकास में बाधा पैदा कर रहे हैं एसपी, बीएसपी और कांग्रेस'

एटा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर विकास की राह रोकने का आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के सर्वागीण विकास के लिये आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता में लाना होगा.

एटा में आयोजित परिवर्तन रैली में अमित शाह ने कहा, ‘‘एसपी, बीएसपी, कांग्रेस और कुछ जगहों पर (राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष) अजित सिंह सांपनाथ और नागनाथ बनकर प्रदेश के विकास के उपर बैठे हैं.’’

नोटबंदी के खिलाफ कांग्रेस, बीएसपी, बीएसपी और तृणमूल कांग्रेस की एकजुटता और खासकर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा विमुद्रीकरण पर सवाल उठाये जाने पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश को पहले तो साढ़े चार साल के अपने कार्यकाल में हुए कुकर्मो का जवाब जनता को देना होगा.

शाह ने कहा, ‘‘उन्हें पहले तो मथुरा कांड पर जवाब देना होगा, जहां सरकार ने सालों तक कब्जा बनाये रखा. बुलंदशहर में मां-बेटी से सामूहिक बलात्कार हुआ और इस सरकार के मंत्री आजम खां ने उस पर भद्दी बात कही और एटा में जहरीली शराब पीने से 100 लोगों की मौत हो गयी. इस सबका जवाब देना होगा.’’

उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार ने विकास के लिये उत्तर प्रदेश सरकार को लाखों करोड़ रपये दिये हैं, लेकिन चाचा-भतीजा (शिवपाल और अखिलेश) उसे बर्बाद कर रहे हैं. प्रदेश के पूर्ण विकास के लिये यहां बीजेपी की सरकार लानी होगी.’’ बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवा पूरे देश के विकास में योगदान कर रहे हैं लेकिन उन्हें अपने ही राज्य में सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है.

शाह ने कहा कि विपक्षी दल नोटबंदी को ‘राम नाम’ की तरह जप रहे हैं. ‘‘बहन जी (बीएसपी अध्यक्ष मायावती) के चेहरे पर हवाइयां उड़ रही हैं और राहुल बाबा :राहुल गांधी: रोजाना पदयात्राएं कर रहे हैं.’’

उन्होंने कहा कि राहुल अगर बेरोजगारी, गरीबी और भुखमरी के खिलाफ पदयात्राएं निकालते तो बेहतर होता. राहुल को कांग्रेसनीत पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार और मौजूदा बीजेपीनीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के बीच फर्क नहीं नजर आता है, क्योंकि उनकी आंखों पर ‘इतालवी चश्मा’ लगा है.

कांग्रेस के साथ एसपी के गठबंधन की स्थिति में 403 में से 300 से ज्यादा सीटें जीतने के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अनुमान पर शाह ने कहा कि अखिलेश को अपनी बुआ जी (मायावती) को नहीं छोड़ना चाहिये. शाह ने नोटबंदी पर विपक्ष द्वारा उठाये जा रहे सवालों पर कहा कि काले धन का एक-एक पैसा गरीबों के भले के लिये खर्च किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
अपर्णा यादव की युवाओं को सलाह, रील्स छोड़ महिलाओं की योजनाओं पर दें ध्यान
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
कांग्रेस के प्रदर्शन में आधी रात पहुंचे अशोक गहलोत, रितु बराला केस में FIR की मांग
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को बताया महान दोस्त, स्पेसएक्स के फैसले पर कहा- बिग थैंक्यू...
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget