एक्सप्लोरर

पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा कराएंगे तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच समझौता!

शत्रुघ्न ने कहा कि यह बिल्कुल हमारे परिवार के सदस्यों का अंदरूनी मामला है. बस हम यही प्रार्थना करते हैं कि सबकुछ जल्द से जल्द ठीक हो जाए.

नई दिल्ली: पटना साहिब से बीजेपी के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजप्रताप और ऐश्वर्या के बीच समझौता कराने की इच्छा जाहिर की. पटना में शनिवार को जब शत्रुघ्न सिन्हा से लालू परिवार में मचे घमासान पर सवाल पूछा गया तो शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगर उनसे कोई बीच बचाव करने को कहेगा तो वो ज़रूर करने के लिए आगे आएंगे.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "यह एक पारिवारिक मामला है अगर ऐसा किसी भी परिवार के साथ होता है तो जो लोग परिवार के सदस्य नहीं होते हैं या दूर से देखते हैं वो इसे पसंद नहीं करेंगे. अच्छा तो नहीं लगेगा किसी को भी. हर कोई चाहता है किसी की शादी वो भी जो हाल-फिलहाल में हुई हो वो बरकरार रहे. लालू परिवार जो है वो हमारे फैमिली फ्रेंड हैं. मैं उन लोगों को बहुत मानता हूं, अच्छे से जानता हूं. मैं तेजस्वी को बहुत प्यार करता हूं, तेजप्रताप का बहुत ख्याल रखता हूं. मेरे नज़र में तेजप्रताप भी बहुत अच्छा लड़का है. बहुत पारिवारिक, सांसारिक लड़का है. अब क्या कारण हुआ है, कहां तक बात पहुंची है और क्यों पहुंची है, इन सभी पहलुओं पर प्रकाश डालना जरूरी है. ऐसे भी कहा जाता है कि घर की बात हो, पति-पत्नी की बात हो तो बीच मे नहीं पड़ना चाहिए, बस दुआ करना चाहिए कि सब ठीक हो."

सांसद ने आगे कहा कि पति-पत्नी के मामले में बीच में नहीं पड़ना चाहिए जबतक आमंत्रित न किया जाए. अगर मुझे आमंत्रित किया जाए या फिर उस काबिल समझा जाएगा तो मैं जरूर अपने तरफ से अच्छी, पॉजिटिव, कंस्ट्रक्टिव बात करूंगा. उन्होंने कहा कि वो नहीं चाहते कि किसी के परिवार में ऐसा पहाड़ टूटे. इसके साथ ही वो चाहते है कि प्यार से सौहार्दपूर्ण वातावरण में इन मामलों को सुलझा लिया जाए. बरहाल, शत्रुघ्न ने अपील करते हुए कहा कि मामले पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए.

शत्रुघ्न ने अपनी बात को खत्म करते हुए कहा कि यह बिल्कुल हमारे परिवार के सदस्यों का अंदरूनी मामला है. बस हम यही प्रार्थना करते हैं कि सबकुछ जल्द से जल्द ठीक हो जाए.

क्या है पूरा मामला? तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक के लिए पटना की सिविल कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसे कोर्ट ने सूचीबद्ध भी कर लिया था. कोर्ट ने इस अर्जी को सूचीबद्ध करते हुए इस मामले की अगली सुनवाई की तारीख 29 नवंबर मुकर्रर की है.

ये भी पढ़ें-

रांची में लालू यादव से मिलने पहुंचे तेज प्रताप की अचानक तबीयत बिगड़ी

सुशील मोदी ने तेजस्वी पर बोला हमला, कहा- आरजेडी ने निकाय चुनाव में क्यों नहीं दिया था आरक्षण

तलाक पर तेज प्रताप की दो टूक, 'सुलह का सवाल ही नहीं है, तीर कमान से निकल चुका है'

यहां देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले
धामी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 IAS-IFS अफसरों की जिम्मेदारियां बदलीं; कई सचिव भी बदले
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार को हिरासत में लेने पर बोली CJP
'UP पुलिस अपना समय हमारे...', जंतर-मंतर पर खाना खिला रहे जुनैद के परिवार को हिरासत में लेने पर बोली CJP
'कांग्रेस क्या सोच रही है, सोनम जी पर...', इमरान मसूद के अन्ना पार्ट टू वाले बयान पर बोली CJP
'कांग्रेस क्या सोच रही है, सोनम जी पर...', इमरान मसूद के अन्ना पार्ट टू वाले बयान पर बोली CJP
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में हंगामा, 'भूमिहार ब्राह्मण' को लेकर BJP-JDU आमने-सामने
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget