एक्सप्लोरर

कसम पूरी होने के बाद विधायक खब्बू तिवारी ने की शादी, अब भव्य रिसेप्शन की तैयारी

नेताजी ने शादी कर ही ली लेकिन अपनी कसम पूरी होने के बाद. नेताजी ने विधायक बनने तक कुंवारे रहने की भीष्म प्रतिज्ञा कर ली थी. दो-दो बार चुनाव लड़े लेकिन जीत नसीब नहीं हुई, तीसरी बार तो नेताजी ने बाजी मार ही ली.

लखनऊ: नेताजी ने शादी कर ही ली लेकिन अपनी कसम पूरी होने के बाद. नेताजी ने विधायक बनने तक कुंवारे रहने की भीष्म प्रतिज्ञा कर ली थी. दो-दो बार चुनाव लड़े लेकिन जीत नसीब नहीं हुई, तीसरी बार तो नेताजी ने बाजी मार ही ली.

नेताजी की बैंड बजवाने और बाराती बनने के लिए लोगों ने वोटों की बारिश कर दी. नेताजी चुनाव जीत कर एमएलए बन गए. विधायक बनने के साल भर बाद उन्होंने शादी कर ली है. वो भी चुपके-चुपके एक मंदिर में.

किसी को कानों कान खबर तक नहीं हुई लेकिन अब 2 जून को अयोध्या में भव्य रिसेप्शन की तैयारी है.

इंद्र प्रताप तिवारी का प्रताप यूपी की सभी बड़ी पार्टियों को मिल चुका है. इस बाहुबली नेता को लोग खब्बू तिवारी के नाम से जानते हैं. कभी वे मुलायम सिंह के करीबी रहे तो कभी मायावती के साथ रहे लेकिन खब्बू को जीत मिली बीजेपी के आशीर्वाद से.

मुरादाबाद: पिता की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा, किया अंतिम संस्कार

फैज़ाबाद ज़िले की गोसाईगंज सीट पर चुनाव की बड़ी चर्चा रही. केंद्रीय मंत्री और अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने प्रचार में कहा,"आप लोग चाहते है कि खब्बू तिवारी जी शादी करें तो उन्हें चुनाव जिताना पडेगा, ये मेरे छोटे भाई हैं."

ये बात जंगल में आग की तरह फ़ैल गई. इलाके में नारे लगने लगे "खब्बू तिवारी को जिताएंगे, बैंड, बाजा और बाराती ले जाएंगे." चुनाव में ऐसा ही हुआ. खब्बू तिवारी ने समाजवादी पार्टी के बाहुबली एमएलए अभय सिंह को हरा दिया.

पुलिस ने अधेड़ के पैरों में बांधी जंज़ीर, खोलने की हिम्मत नहीं जुटा पाया कोई

विधायक बनने के साल भर बाद उन्होंने गोंडा की आरती तिवारी से शादी कर ली. शादी मंदिर में हुई और सिर्फ करीबी रिश्तेदारों को ही बुलाया गया. विधायक खब्बू तिवारी की पत्नी आरती हाउसवाईफ हैं. अब अयोध्या में भव्य प्रीतिभोज हो रहा है जिसमें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर फैज़ाबाद के डीएम तक को बुलाया गया है.

खब्बू तिवारी ने पहली बार अयोध्या से 2007 में विधान सभा का चुनाव लड़ा था. उन दिनों वे मुलायम सिंह यादव के करीबी हुआ करते थे. समाजवादी पार्टी के टिकट पर खब्बू चुनाव लड़े और बीजेपी के लल्लू सिंह से हार गए. लल्लू सिंह अब फैज़ाबाद से बीजेपी के सांसद हैं. मुलायम सिंह के बाद खब्बू मायावती के कैम्प में चले गए. 2012 का विधानसभा चुनाव वे बीएसपी टिकट पर लड़े लेकिन जीत उनसे दूर ही रही.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
दिल्ली के कथित ISI नेटवर्क में मुजफ्फरनगर कनेक्शन, गिरफ्तार युवकों के परिवार ने किया बड़ा दावा
Maharashtra Flood News: भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
महाराष्ट्र में भारी बारिश से तबाह आलंदी के लिए 10 करोड़ की मदद, युद्धस्तर पर शुरू होंगे काम
Jaipur News: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या
जयपुर: सरकारी नौकरी और प्रॉपर्टी के लालच में मां की कातिल बनी बेटी, 7 लाख की सुपारी देकर करवाई हत्या

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget